Sports : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

Sports :

राजकुमार मल

Sports : माँग पत्रानुसार  विभिन्न खेलों को किया गया आबंटित 

Sports : भाटापारा– संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2022-23 में आयोजित होने वाली 22वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु विभिन्न जिलो से प्राप्त माँग पत्रानुसार विभिन्न खेलों को आबंटित किया गया है।

Sports : जिसमें जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के अंतर्गत भाटापारा में विभिन्न खेलो के आयोजन की जिम्मेदारी अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव के माध्यम से शिक्षा मंत्री के कार्यालय की अनुशंसा से ये जिम्मेदारी भाटापारा शहर को दी गई है।

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18.09.2022 से 21.09.2022 तक विभिन्न खेल मैदानों में होगी।

also read : Mahangaee Daayan : महंगाई डायन का डंडा

Sports : उक्त प्रतियोगिता में रोलबॉल, नेटबॉल,कैरम, कुरास, फुटबॉल टेनिस खेल मुख्य है, इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों एवम ऑफिशियल के रूप में लगभग 1000 के करीब होंगे जो अपने खेलो में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।इस प्रतियोगिता में 14,17,19 वर्ष की तीनों ग्रुप में बालक/बालिकायें सम्मिलित होगी।

उक्त 22वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खेल कलेण्डर में भाटापारा को स्थान दिये जाने पर जिले के विभिन्न खेल संघों, खिलाड़ियों, एवम आम नागरिकों में उत्साह का संचार होगा इसके लिए उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री  प्रेमसाय सिंह टेकाम जी एवं छ. ग.अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य   गणेश सिंह ध्रुव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मंशानुरूप खेलो का आयोजन कर खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाते सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन से जिले व शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने विश्वास दिलाते समय -समय पर उचित सहयोग व मार्गदर्शन देने की अपेक्षा की है।

https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU