(South India) भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को साउथ इंडिया में लगा बड़ा झटका

(South India)

(South India) कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी पार्टी

 

(South India) बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का किया था विरोध

(South India) नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को साउथ भारत में बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को लेकर सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार को ट्वीट कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है।

(South India)  अनिल ने ट्वीट कर कहा, मैंने कांग्रेस में अपनी सभी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है। बोलने की आजादी के लिए लडऩे वालों द्वारा ट्वीट को वापस लेने के कहना असहिष्णुता है। मैंने ऐसा करने से मना कर दिया।

बता दें कि गुजरात दंगों से संबंधित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी च्ेश्चन’ से जुड़े विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे ने अलग रुख अपनाया था। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे और केपीसीसी डिजिटल मीडिया सेल के संयोजक अनिल के एंटनी ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय संस्थानों द्वारा बीबीसी के दृष्टिकोण को प्राथमिकता देना बहुत खतरनाक चलन है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की डॉक्यूमेंट्री एक खतरनाक मिसाल पेश करती है और इससे हमारे देश की संप्रभुता को कमजोर करेगी। कांग्रेस पार्टी के एक्टिव मेंबर अनिल के एंटनी ने कहा कि उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मतभेद हो सकते हैं लेकिन इस तरह के विचारों को रखकर खतरनाक मिसाल पेश की जा रही है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, बीजेपी के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद, मुझे लगता है कि भारतीय पूर्वाग्रहों के एक लंबे इतिहास वाले ब्रिटेन द्वारा प्रायोजित चैनल बीबीसी और इराक युद्ध के पीछे के दिमाग वाले जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारत में रखने वाले भारतीय संस्थानों पर एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। यह हमारी संप्रभुता को कमजोर करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU