Skti news : आचार्य राजेंद्र शर्मा के द्वारा द्वादश शिवलिंग की रूद्र अभिषेक पूजा-अर्चना कराई गई

Skti news :

Skti news : आचार्य राजेंद्र शर्मा के द्वारा द्वादश शिवलिंग की रूद्र अभिषेक पूजा-अर्चना कराई गई

 

Skti news :

Skti news : सक्ती ! सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा में सर्व जन हिताय, सर्वजन सुखाय, लोक मंगल की कामना से श्रावण मास के दूसरे सोमवार को द्वादश ज्योतिर्लिंगों का महारुद्राभिषेक पंडित राजेन्द्र शर्मा एवं पंडित देवकृष्ण शर्मा जी के आचार्यत्व में किया गया !

also read : Skti news : आचार्य राजेंद्र शर्मा के द्वारा द्वादश शिवलिंग की रूद्र अभिषेक पूजा-अर्चना कराई गई

Skti news : जिसमें अकलतरा नगर के गणमान्य नागरिक,अभिभावक गण, सामाजिक कार्यकर्ताओं के 72 यजमान जोड़ी पूरे भक्तिभाव के साथ सम्मिलित हुए। संगीतमय वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न हुए रुद्राभिषेक में सम्मिलित सभी भैया बहन,अभिभावक,नागरिक देवादि देव् भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होकर आनन्द की अनुभूति किये। इस कार्यक्रम में लक्ष्मण मुकीम,रमेन्द्र सिंह चौहान,श्रीमती शांति भारते अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकलतरा,पार्षद गण राजन केडिया,गोवर्धन साहू,संगीता सिंह,सहित उमाकांत भारते, कमल केडिया,सौरभ सिंह,पिंटू बरेठ, अनूप पांडेय प्रांतीय संयोजक सक्षम,अनिरुध्द तिवारी सेवानिवृत प्रधानाचार्य,किशन लाल श्रीवास प्राचार्य यदुनंदन नगर,गायत्री परिवार से देवी प्रसाद साहू,महेश्वर कश्यप,कमल किशोर कश्यप,पूर्व सरपंच किरारी कश्यप,मूलचंद लिखमनिया,सत्यनारायण लिखमनिया ,मदन ताम्रकार,हेमलाल ताम्रकार व्यवस्थापक जयरामनगर,कैलाश ताम्रकार,राजकुमार चंन्देल तथा मुख्य यजमान बलराज सिंह,अशोक मनक्सा, शिवचरण साहू,गोपेश तुलस्यान,सुनील लिखमनिया,सुनील खंडेलिया,राज शर्मा,लखन लाल भुवने,समीर अग्रवाल,प्रितेश नर्मदा,ओमप्रकाश साहू,रतन अग्रवाल,देवी सिंह ,सतीश यादव, सत्यनारायण साहू,सहित 72 यजमान जोड़ी सहभागी हुए।

Skti news : शिव पार्वती व भारत माता की जीवंत झांकी बनाया गया था। दूध,घी,शहद,अष्टगंध,भांग,बेलपत्र,शमी पत्र,कमल पुष्प,चंदन,कुमकुम,गुलाल के द्वारा अभिषेक किया गया। आयोजन की सराहना करते हुए लक्ष्मण मुकीम जी ने कहा कि हिन्दू सनातन धर्म है,प्रत्येक हिन्दू को हिन्दू होने का गर्व होना चाहिए और अपनी परंपरानुसार अपने धार्मिक कार्यों को पूरे मनोयोग से करना चाहिए,कला,चित्रकारी या किसी भी नाम से हमारे आराध्य देवी देवताओं या मान्यताओं की कोई मजाक न बना सके इसका ध्यान हम सबको रखना चाहिए। विद्यालय के अध्यक्ष बिहारी लाल ताम्रकार ने आचार्यों का पुष्पहार,मंगल तिलक,श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू व सहव्यवस्थापक गोपेश तुलस्यान ने आचार्यों को वस्त्र भेंटकर सम्मान किया।सभी यजमान जोड़ियों को माला व श्रीफल प्रसाद देकर आचार्यों द्वारा आशीर्वाद दिया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा के विद्यार्थी भैया बहनों, आचार्यों,कर्मचारियों ने सक्रिय योगदान दिया।

Skti news : कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिए लोगों का,यजमानों का,आचार्य पंडित राजेन्द्र शर्मा व देवकृष्ण शर्मा का,संगीत के कलाकारों का विद्यालय परिवार के पदाधिकारी,सदस्य,कार्यकर्ताओं का आभार अध्यक्ष बिहारी लाल ताम्रकार ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्राचार्य केशव कुमार कौशिक ने किया। कार्यक्रम के अंत में शिव जी व भारत माता की आरती किया गया। भोलेनाथ जी की कृपा सब पर बनी रहे सभी स्वस्थ,सुखी,प्रगतिशील रहें ऐसी लोक मंगल की कामना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU