Shrimad Bhagwat Katha कर्म एवं अनुसरण करने से मानव को अभ्युदय एवं नि:श्रेयस की होती है प्राप्ति : रंजना साहू

Shrimad Bhagwat Katha

Shrimad Bhagwat Katha कर्म एवं अनुसरण करने से मानव को अभ्युदय एवं नि:श्रेयस की होती है प्राप्ति : रंजना साहू

Shrimad Bhagwat Katha धमतरी . अम्बेडकर चौक जोधापुर वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने पहुंची विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पंडित जी का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त श्रद्धालु जन को तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी व्रत पर्व की शुभकामनाएं दिए।

Shrimad Bhagwat Katha धमतरी – धमतरी अम्बेडकर चौक जोधापुर वार्ड में स्वर्गीय  डोमार सिंह सोनवानी एवं स्वर्गीय  देवेंद्र कुमार सोनवानी के पावन पुण्य स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन समस्त सोनवानी परिवार के द्वारा आयोजित किया गया, जंहापर प्रवचन कर्ता व्यासपीठ पर विराजमान पंडित तोरण शर्मा महाराज जी कांकेर वाले के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं का वर्णन कर रहे हैं, इस पावन अवसर पर क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने पहुंची, सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर व्यासपीठ पर विराजमान महाराज जी से आशीर्वाद लिए।

Shrimad Bhagwat Katha कथा श्रवण करते हुए भागवत मंच को संबोधित कर  साहू ने कहा कि ईश्वर के लिए कर्म एवं अनुसरण करने से मनुष्य को अभ्युदय एवं नि:श्रेयस की प्राप्ति होती है, अच्छे या बुरे कार्य किसी व्यक्ति के अस्तित्व के भविष्य के कार्यों से निर्धारित होती है, इंसान के कर्म से उसके भाग्य का तय होता है और सदैव इसीलिए इंसान को कर्म करते रहना चाहिए कभी भी कर्म से भाग्य बदला जा सकता है !

Shrimad Bhagwat Katha इस मानव जीवन में कर्मयोग से भगवान की प्राप्ति की जा सकती है, इसलिए अपने कर्म की करते हुए बिना फल की चिंता कर भगवान की भक्ति करती रहनी चाहिए, जिससे हमारा जीवन सदमार्ग पर चलते हुए मोक्ष की प्राप्ति की ओर आगे बढ़ेगी।

Shrimad Bhagwat Katha इस अवसर पर विधायक ने समस्त श्रद्धालुजनों को तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी व्रत पर्व की शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर विधायक के साथ शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पार्षद रितेश नेताम, मंडल उपाध्यक्ष दमयंती गजेंद्र, भाजपा वरिष्ठ दयाशंकर सोनी, नीलू रजक, रामकुमार सिंह सहित आयोजक परिवार एवं श्रीमद्भागवत कथा महापुराण सुनने श्रोताएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU