Shri Ram Navami festival 2023 : श्री सांई मंदिर में श्री रामनवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा
श्री राम के आदर्श व विचारों पर व्याख्यान कल
Shri Ram Navami festival 2023 : भानुप्रतापपुर। श्री रामनवमी पर्व पर कल श्री सांई मंदिर में सुबह से विशेष हवन पूजन किये जायेंगे। वही प्रातः10 बजे नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा पवित्र ग्रंथ रामायण,में वर्णित विभिन्न प्रसंगों पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के आदर्शो व उनके उच्च धारणाओ,पर व्याख्यान का भी आयोजन किया गया है।

https://jandhara24.com/news/149553/bollywoods-desi-girl-priyanka-chopra/
Shri Ram Navami festival 2023 : मंदिर के सदस्यों के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस बार भी श्री सांई मंदिर में 30 मार्च गुरुवार को श्री राम नवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। सुबह से ही मंदिर में हवन, पूजन, अभिषेक होंगे वही दोपहर से शाम तक महाप्रसाद भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
श्री सांई बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि
राम जी का जन्म दिवस चैत्र नवमी को राम नवमी के रूप मे मां दुर्गा के नवरात्रों के बाद मनाया जाता है। श्रीराम जी हमारे एक आदर्श भगवान के रूप मे हुए जिन्होंने भारत ही नही सम्पूर्ण मानव-जाति को ज्ञान तथा आदर्श का पाठ पढाया।भारतीय समाज में श्रीराम का चरित्र व उनके द्वारा दिये गए उपदे का जीवन चरित्र अह भूमिका का निर्वाह करता है
Bollywood News : प्रियंका के बाद अब इस स्टार ने खोली बॉलीवुड की पोल, किए कई हैरतंअगेज खुलासे
। भगवान श्रीरामचंद्र के विचार श्रीराम जी के महान आदर्श मनुष्य के लिए प्रेरणादायक है। उनके द्वारा हमेशा माता-पिता का सम्मान करना,भ्रातृ प्रेम, गुरु का आदर करना, धैर्य का होना, किस्मत को अपनाना रहा है,उन्होंने बताया कि रामनवमी पर्व पर इस बार विशेष एक अद्भूत शुभ संयोग बना है, चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि राम जन्म उत्सव व गुरुवार एक विशेष संयोग लेकर

आयें हैं। नौ दिन नौ दिये का विधान के तहत इस बार एक ही दिन (राम नवमी को) नौ दिये जलाकर साईं बाबा को अपर्ण करन से सर्व मनोकामना पूर्ण होने का योग बना है। इसके लिए अपने घरों से एक थाल में नौ दिये घी या तिल के तेल का लेकर आयें और प्रतिष्ठित साई मंदिर में सायं गोधूली बेला में प्रज्जवलित कर घर परिवार की सुख समृद्धि वैभव हेतु प्रार्थना करें। इस पुनीत कार्य मे श्रद्धालु भक्तजन अपना सहयोग प्रदान कर जीवन सार्थक करे