Shree Ram Shobhayatra : कसडोल नगर में श्रीराम शोभायात्रा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, देखिये Video

Shree Ram Shobhayatra :

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

Shree Ram Shobhayatra चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित भव्य श्रीराम शोभायात्रा

Shree Ram Shobhayatra कसडोल !  बलौदाबाजार जिला कसडोल विधानसभा के कसडोल नगर पंचायत में आज दिनांक 26 मार्च 2023 को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल , हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित भव्य श्रीराम शोभायात्रा में शामिल हुए।

इसे भी पढ़े :-https://jandhara24.com/news/149252/wild-tiger-killed-2-youths-tiger-injured-in-attack-by-angry-villagers/

यह शोभायात्रा महामाया मंदिर से प्रारंभ हुई जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने मां महामाया का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की।

इसे भी पढ़े :-Indian Constitution : भारतीय संविधान के तहत राहुल गांधी पर कार्यवाही, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला निंदनीय : बीपी साहू

Shree Ram Shobhayatra शोभा यात्रा का समापन पूरा कसडोल नगर का भ्रमण करने के पश्चात गायत्री चौक में हनुमान मंदिर में हनुमान व गायत्री मंदिर में मां गायत्री की विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में नगर एवं आसपास के पुरूष व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

 आज की इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , भाजपा के प्रदेश मंत्री  श्याम बाई साहू , जिला मंत्री राजकुमार साहू , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल , कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल , महामंत्री डॉ सुदीप मानिकपुरी , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य  सरिता जायसवाल ,

जिला मंत्री  सत्यभामा साहू,जिला पंचायत के सदस्य नवीन मिश्रा ,  लक्ष्मी साहू , संतोष वैष्णव , युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू , महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष  सीमा थवाईत , देवचरण पटेल ,  शीला वर्मा,पार्षदद्वय गुनीराम साहू , रूपचंद साहू , राजू साहू , रंजीत जोगी दवानी कमल कैवर्त , संतोष कश्यप , रेशम वर्मा , गणेश साहू , भरतदास मानिकपुरी , महिला मोर्चा के महामंत्री  अनुराधा कर्ष , जवा बाई , गोपी साहू , अमरीका पटेल , निर्मला साहू सहित भारी संख्या में कसडोल नगर के जन प्रतिनिधिगण , व्यापारीगण के साथ नागरिकगण व भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU