SDM Office : कई मुद्दों को लेकर पांच सौ से अधिक भाजयुमों कार्यकर्त्ताओं ने घेरा एसडीएम कार्यालय

SDM Office :

अनिता गर्ग

SDM Office : कांग्रेस सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने की मांग

SDM Office :
SDM Office : कई मुद्दों को लेकर पांच सौ से अधिक भाजयुमों कार्यकर्त्ताओं ने घेरा एसडीएम कार्यालय

SDM Office : धर्मजयगढ़/भारतीय जनता युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में धरमजयगढ़ विधानसभा के सभी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।

SDM Office : यहां के क्लब ग्राउंड में आज दोपहर दो बजे सभी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और वहां उद्बोधन कार्यकर्म के पश्चात गांधी चौक होते हुए कांग्रेस के भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेरोजगारी भत्ता नहीं देने के विरोध में नारे बाजी करते हुए भाजपा युवा मोर्चा और मंडल के कार्यकर्ता स्थानीय एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम कार्यालय का घेराव किया आपको बता दे की एसडीएम कार्यालय के घेराव से पहले नगर के क्लब ग्राउंड में एक सभा का आयोजन किया गया !

SDM Office : जिसमे इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी जितेंद्र देवांगन ने कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुए बेरोजगारों के हक को मारने वाले भूपेश सरकार को ठगेस सरकार और लबरा सरकार कहा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को गंगाजल लेकर कसम खाकर एक लाख बेरोजगारों को रोजगार या शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रु प्रति माह देने की बात कही गई थी लेकिन अपनी बात पर कायम नहीं रहे।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

SDM Office : वही युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक ने बेरोजगारों के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में के नारे लगाए और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं को ठग कर उनके साथ खिलवाड़ कर रही है भूपेश सरकार। बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का जो वादा किया था उसमे वह खरे भी नहीं उतरे। कांग्रेस सरकार ठग की सरकार है जो बेरोजगार युवाओं के साथ साथ देश को भी ठगने का काम कर रही है।

SDM Office : युवा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सदस्य टीकाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार रोजगार नहीं दे सक रही है वहीं केंद्र सरकार अग्निपथ के माध्यम से दस लाख युवाओं को रोजगार देना चाहती है उसका भी कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं।

SDM Office : आजादी के पचहत्तरवीं वर्षगांठ अमृत उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है इस अवसर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हर घर में तिरंगा फहराने की अपील कर रहे हैं लेकिन कांग्रेसी इसे भी नहीं पचा पा रही है। इसी के साथ मंच पर उपस्थित जिला युवा मोर्चा महामंत्री राजेश बेहरा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूनम चौहान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य हरिश्चंद्र राठिया, जिला भाजपा मंत्री लिनव राठिया, रजनी राठिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनाथ बैगा,आयोग के पूर्व अध्यक्ष तारा सिंह राठिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, मंडल महामंत्री अनिल पांडेय सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा इसके बाद रैली निकालकर स्थानीय एसडीएम कार्यालय घेराव किया गया।

SDM Office : कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यक्रम प्रभारी नवल किशोर कनैर, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेश चैनानी, जिला भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा विश्वास, युवा मोर्चा प्रभारी लक्ष्मी राठिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष टारजन भारती, मंडल महामंत्री शिशुपाल गुप्ता, जिला भाजयुमो स्वध्याय मंडल सदस्य, सभी छः मंडलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश शर्मा घरघोड़ा,गगन सिंह राजपूत कुड़ूमकेला, ओंकार सिंह राठिया छाल,तिरथ राठिया कापू,सुनील चौहान बाकारुमा एवं शशि पटेल धरमजयगढ़ के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष कापू विनय पांडेय,छाल मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता,घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष सहनूराम पैंकरा सहित पांच सौ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

also read : Sanatan dharm : प्रत्येक धर्म का व्यक्ति केवल इसी कार्य मे लगा है कि सनातन धर्म को कैसे विभाजित करे-पं. प्रदीप मिश्रा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU