You are currently viewing Sarees : साड़ियों में विचित्रा सिल्क और ऑर्गेनज़ा,युवा खरीदी में सूट नहीं, प्लाजो या शरारा
Sarees : साड़ियों में विचित्रा सिल्क और ऑर्गेनज़ा,युवा खरीदी में सूट नहीं, प्लाजो या शरारा

Sarees : साड़ियों में विचित्रा सिल्क और ऑर्गेनज़ा,युवा खरीदी में सूट नहीं, प्लाजो या शरारा

राजकुमार मल

Sarees : तीज के लिए कपड़ा की खरीदी में बड़ा उम्मीद

Sarees : भाटापारा-तीज के लिए तैयार कपड़ा बाजार में पहली बार मध्यम कीमत और लाईट कलर की साड़ियों की खरीदी निकलती नजर आती है।

also read : Lifestyle : बालों की हर समस्या का समाधान के लिए 10 होममेड हेयर मास्क दिखाएंगे अपना कमाल

इस बार सूट्स नहीं, प्लाजो और शरारा में मांग बढ़त की ओर है। महामारी के दो साल बाद इस बरस गुलजार कपड़ा बाजार को बेहतर खरीदी की उम्मीद है।

तीज पर्व के लिए होलसेल क्लॉथ मार्केट ने रिटेल कॉउंटरों का पहला दौरा पूरा कर लिया है। दूसरे और अंतिम फेरे की तैयारी में लगे थोक बाजार को इस बरस पहली बार बेहतर खरीदी निकलने की उम्मीद है।

कीमत में तेजी तो आई है लेकिन यह इतनी भी ज्यादा नही मानी जा रही है क्योंकि मांग का प्रतिशत अपने स्तर पर बना हुआ है। एक बदलाव जरूर देखा जा रखा है कि युवा खरीदी में पहली बार सूट्स की जगह प्लाजो और शरारा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Sarees : पसंद और खरीदी में ऐसी साड़ियां

भारी साड़ियों की खरीदी से दूरी। रंग भी हल्के। कीमत भी बजट के भीतर। यह नया बदलाव होलसेल मार्केट को थोड़ा हैरान कर रहा है। परेशान इसलिए नही है क्योंकि पहले से ही इस परिवर्तन की संभावना थी।

लिहाजा कंपनियों को ऐसी ही साड़ियों के आर्डर दिए गए थे। इस बार जो साड़ियां मांग में हैं उनमें विचित्रा सिल्क,कॉटन सिल्क और औरगेंजा मुख्य हैं। कीमत 300 से 1500 रुपए तक की बताई जा रही है।

Sarees : सूट नहीं प्लाजो या शरारा

कपड़ा बाजार में एक बार फिर से 35 साल पहले का शरारा और प्लाजो लौट आया है। सूट में लगभग 15 से 30 प्रतिशत की गिरावट के बाद उस काउंटर में ज्यादा खरीदी निकल रही है, जहां आकर्षक रंग और डिजाइन में शरारा और प्लाजो उपलब्ध हैं।बड़ी बात यह कि पहली बार इन दोनों की खरीदी में ग्रामीण उपभोक्ता, शहरी उपभोक्ता से आगे निकल रहा है।

 तैयारी दूसरे दौर की

होलसेल मार्केट ने रिटेल मार्केट का पहला दौरा पूरा कर लिया है। दिए गए आर्डर के माल भेजे जाने लगे हैं। अब दूसरे और अंतिम दौर का फेरा लगाने की तैयारी कर रहा यह क्षेत्र फिर से नए परिधान के सैंपल लेकर निकल रहा है। मांग को देखते हुए उम्मीद बेहतर खरीदी की ही बनी हुई है।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Reply