Saraipali : संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय दिल्ली से शुभ्रा डड़सेना डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

Saraipali :

Saraipali :  विश्व मानव अधिकार संरक्षण आयोग संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय दिल्ली से शुभ्रा डड़सेना को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

Saraipali :  इसके साथ ही अनेक सम्मान शुभ्रा के नाम

Saraipali :  सरायपाली  !   नगर के प्रथम वरिष्ठ पत्रकार स्व. शिवमंगल प्रसाद डडसेना एवं माता स्व लीलावती डहसेना की कनिष्ठ पुत्री एवं क्षेत्र की प्रथम पीएचडी धारी महिला सुश्री डॉ. पद्‌द्मा डड्सेना व क्षेत्र की प्रथम महिला शिक्षिका सुश्री रला डडसेना की छोटी बहन एवं वर्तमान में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ शुभ्रा डड़सेना को विश्व मानव अधिकार सरंक्षण आयोग दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया ।

Saraipali : डॉ शुभ्र बाल्यावस्था से ही अपनी प्रतिभा से सम्मानित होती रही है। साहित्य लेखन, खेलकूद, सामाजिक मंच राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय ही नहीं विशेष उपलब्धि के साथ रिकार्ड कायम कर चुकी है । स्कूल और कालेज में राजनीति में भी विभिन्न पदों पर आसीन रहीं। साहित्य के क्षेत्र में बरसों तक पत्र पत्रिकाओं में नियमित लेखिका रही। इनके लेख पुरस्कृत् भी हुए डॉ. सुरेन्द्र दुबे, पवन दीवान, लतीफ घोंघी, लक्ष्मण मस्तुरिया जैसे नाम चीन कवियों के साथ अपनी कविता पाठ कर चुकी है। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट एथलेटिक, कबड्डी की खिलाड़ी रहीं, क्रिड़ा क्षेत्र में पी.टी. उषा सम्मान से सम्मानित अपने क्षेत्र की पहली महिला पी.टी.आई बनी, पुलिस में सब इंस्पेटर की परीक्षा में सफल रहीं परन्तु पारिवारिक कारणों की वजह से उस क्षेत्र में नहीं गई. अभिनय के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी सिनेमा घर द्वारा में बालकलाकार रही। विश्वविद्यालय नाटक मंचन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का का खिताब जीतने वाली शुधा छत्तीसगढ़ सिनेमा में भी अभिनय का प्रस्ताव मिला था पर एजुकेशन डिग्री पूर्ण करने के कारण काम करने से इनकार कर दी।

Saraipali : इन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचो में वीरांगना सावित्रीन फुले फैलोशिप, भीम चेतना अवार्ड, हिन्दी सेवी सम्मान, हमर पुलिस हमर संगवारी सम्मान, सामुदायिक पुलिसिंग तेजस्वनी अवार्ड, महिला सशक्तीकरण अवार्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, नारी संचेतना अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान, पी टी उषा सम्मान, सायबर अपराध जनजागरुता अभियान सम्मान, बहुआयामी व्यक्तित्व सम्मान, उत्कृष्ट मंच संचालक सम्मान, बालिका और महिला उत्थान अभिव्यक्ति सम्मान, नारी ज्योति उपाधी सम्मान, के पी नारायण स्मृति पत्रकारिता सम्मान, उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार सहित अनेको सम्मान प्राप्त हो चुका है।

 

Chhattisgarh State Teachers Federation : पदोन्नति पहले हो, बाद में हो युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया , छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन- की मांग

इनके अनवरत मिलने वाले सम्मानो से नगर गौरवान्वित होता रहा है। इसके उपलब्धि पर भूतपूर्व विधायक पुखराज सिंग वर्तमान विधायक चातुरी नंद, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एस. चन्द्रसेन जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र माँझी, पीटीआई संघ, पूर्व प्राचार्य के आर चौधरी , वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता, शिष्य डॉ अनिल प्रधान, मुकेश चौधरी, डॉ. अश्विनी भोई, डॉ. सुधीर भोई, डॉ. भागेश्वर पटेल, डॉ डीपन दास, डॉ. सुजाता पटेल, महेंद्र पसायत सहित परिवार जन व ईष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU