Salman Khan Relief From High Court : सलमान खान को हाई कोर्ट से राहत…जानिए मामला
Salman Khan Relief From High Court : बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता सलमान खान को उच्च न्यायालय से राहत मिल गई है। सलमान के खिलाफ अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट द्वारा जारी समन उच्च न्यायालय ने खारिज करते हुए इस पूरे मामले की ही खारिज कर दिया है। वर्ष 2019 में सलमान खान पर पत्रकार के साथ बदसलूकी एवं धमकाने का आरोप था। ये फैसला जस्टिस भारती डांगरे की सिंगल बेंच ने दिया है।
https://jandhara24.com/news/149799/apex-bank-recruitment-2023/
Salman Khan Relief From High Court : सलमान खान पर पत्रकार अशोक पांडे को धमकाने का आरोप था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अशोक पांडे अंधेरी में सलमान खान का वीडियो बना रहे थे, तब उनके साथ सलमान तथा उनके बॉडी गार्ड ने कथिततौर पर बदसलूकी की थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए सलमान खान को बड़ी राहत दी है।
2019 के एक विवाद के संबंध में मुंबई की एक स्थानीय कोर्ट ने सलमान खान और उनके अंगरक्षक नवाज शेख को 22 मार्च 2022 को समन जारी किया था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर। आर। खान ने अपने आदेश में बताया था कि मामले के सिलसिले में दर्ज पुलिस शिकायत में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504
(शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना) एवं 506 (आपराधिक भयादोहन) के तहत आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, अदालत में मामले की सुनवाई के चलते सलमान खान ने पेशी से छूट की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।