Sakti latest news डॉ.खिलावन साहू के मुख्य आतिथ्य में कर्मा जयंती संपन्न
Sakti latest news सक्ती ! जैजैपुर, डभरा, माल खरौदा चारो तहसील के परिक्षेत्र एवं गांवों में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह सिंह साहू, साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष डॉ खिलावन साहू के आग्रह पर पहली बार सभी ग्राम स्तर पर साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की मंगल आरती प्रदेश द्वारा निर्धारित समय मे एक साथ मंगल आरती की गई।
Sakti latest news सक्ती विधानसभा के नगरदा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरवानी (बाराद्वार, जिला सक्ती) में गोविंद साहू, देवप्रसाद साहू परिवार द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक एवं साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष डॉ. खिलावन साहू ने मां कर्मा की लोक कल्याण हेतु त्याग मय जीवनी के बारे में विस्तार से बताया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसील साहू संघ सक्ती के अध्यक्ष प्रकाश साहू, तहसील उपाध्यक्ष खोकसाय साहू, नीरा साहू,नगरदा परीक्षेत्र अध्यक्ष गोविंदा साहू ,वरिष्ठ समाजसेवी श्री बहोरन साहू, श्रीमती रत्ना देवी साहू,युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ,डोड़की परीक्षेत्र अध्यक्ष योगेंद्र साहू उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में श्री जगदीश साहू , व्योम प्रकाश चौधरी ,शालिक राम साहू ,इंद्रमणि साहू, फिरत साहू ,अर्जुन साहू, मालती साहू, मनोज साहू ,नरेंद्र साहू ,रघु साहू ,सम्मे साहू, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मंच संचालन परीक्षेत्र सचिव संतराम साहू ने किया।