Sakti Collector : कलेक्टर ने किया गौठान का निरीक्षण एवं रीपा के तहत आजीविकामूलक गतिविधियां नियमित रूप से कराने के दिए निर्देश

Sakti Collector :

Sakti Collector :  कलेक्टर ने किया गौठान का निरीक्षण

Sakti Collector :  सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने नन्दौर खुर्द गौठान का का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे वर्मी कंपोस्ट उत्पादन कार्य का अवलोकन किया। अब तक उत्पादित व विक्रय की गई खाद की जानकारी ली।

Sakti Collector :  कलेक्टर ने नन्दौर खुर्द गौठान में आजीविकामूलक गतिविधियां नियमित रूप से संचालन के निर्देश दिए ।उन्होंने वहां गोठान में गोबर एवं गौमूत्र खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण, विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन आदि के बारे में जानकारी ली।

Sakti Collector :  इस दौरान उन्होंने किसानों को पैरादान करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि पशुधन के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए गौठान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान धान की फसल की कटाई के पश्चात् गोठानों में पैरादान अवश्य करे, जिससे गौठान में पशुधन के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर जनपद सीईओ जागेन्द्र साहू विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU