Sakti Collector अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने कहा – किसानों को धान बेचने में नहीं होनी चाहिए परेशानी

Sakti Collector

Sakti Collector  कलेक्टर ने कहा – किसानों को धान बेचने में नहीं होनी चाहिए परेशानी

Sakti Collector  सक्ती !  कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती के सामुदायिक भवन में खरीफ विपणन वर्ष 2022 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में पूरी तैयारी होनी चाहिए किसी भी किसान को समस्या आने में तत्काल नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को समन्वय के साथ धान खरीदी के निर्देश दिए।

Sakti Collector  बैठक में कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी धान खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण करें। उन्होंने ऐसी समितियों के संचालक मंडल को नोटिस देने के निर्देश दिए है, जिनके कार्य में अपेक्षित परिणाम नहीं मिला है। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Sakti Collector  केंद्र में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी रखने को कहा। सक्ती जिले में धान ख़रीदी में रफ्तार देखने को मिली है जिसकी वजह से कलेक्टर ने तत्काल बैठक करके सभी अधिकारियों से ग्राउंड केवल पर जाकर काम करने को आदेश दिया। उन्होंने धान के सामान्य से ज्यादा आवक पर निगरानी और मानिटरिंग करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी केंद्रों में पहुंच मार्ग, समतलीकरण कार्य, चबूतरा निर्माण, धान खरीदी के पहले केंद्रों में साफ-सफाई, फेसिंग की व्यवस्था, आर्द्रता मापी यंत्र, उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रानिक मशीन की उपलब्धता, ड्रेनेज की व्यवस्था, धान खरीदी केंद्र में प्रभारियों की नियुक्ति आदि की समीक्षा की।

उन्होंने संवेदनशील धान खरीदी केंद्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस बैठक में सक्ती कलेक्टर, एसडीएम रेना जमील , एवम कृषि विभाग के सभी अधिकारी एवम मंडी समिति के अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सभी कर्मचारी उपास्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU