Captain of CSK : ऋतुराज गायकवाड़ बने सीएसके के कप्तान

Ruturaj Gaikwad became the captain of CSK

एमएस धोनी ने कमान छोड़ी

 

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से एक दिन पहले कप्तान बदलने की घोषणा की है। टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोडऩे का फैसला किया है।
उनकी जगह 27 साल के युवा बल्लेबाज ऋतुुराज गायकवाड़ टीम की कमान संभालेंगे। वे फ्रेंचाइजी के चौथे कप्तान बने हैं। इससे पहले एमएस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं।
सीएसके ने बयान जारी कर कहा एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। गायकवाड़ 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान आईपीएल में 52 मैच खेले हैं। टीम आगामी सीजन का इंतजार कर रही है। इस सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा।
गायकवाड़ को क्रिकेटिंग सर्किल में काफी पहले से लीडरशिप ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था। जब उन्होंने चेन्नई के लिए पहला सीजन खेला था तब से ही कुछ एक्सपर्ट उन्हें भविष्य का कप्तान बता रहे थे। वे धोनी की पसंद भी बताए जा रहे हैं। गायकवाड़ अभी 27 साल के ही हैं और लंबे समय तक टीम के लिए खेल सकते हैं।

युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लीड कर चुके हैं। वे 2022 में चीन में खेले गए एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान बनाए गए थे। उन गेम्स में गायकवाड ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले 2022 के सीजन में भी कप्तानी छोड़ी थी, तब रवींद्र जडेजा को कैप्टन बनाया गया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण जडेजा ने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी और फिर से धोनी को कमान संभालनी पड़ी। इसके बाद 2023 सीजन में धोनी ने चेन्नई को अपनी लीडरशिप में 5वीं बार चैंपियन बनाया।

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU