Reservation : आरक्षण मसले पर विवाद के चलते राजधानी में राजभवन के खिलाफ पोस्टरबाजी

Reservation :

Reservation आरक्षण मसले पर विवाद के चलते राजधानी में राजभवन के खिलाफ पोस्टरबाजी

Reservation रायपुर  !   छत्तीसगढ़ में विधानसभा द्वारा पारित आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा लगभग एक माह से हस्ताक्षर नही करने को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इसके खिलाफ 03 जनवरी को जहां एक बड़ी रैली आहूत की हैं तो वहीं राजभवन के खिलाफ भी पोस्टरबाजी शुरू हो गई है।


Reservation प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 03 जनवरी को आहूत जन अधिकार महारैली में प्रदेश भर से सर्वसमाज के एक लाख से अधिक लोग आयेंगे। भारतीय जनता पार्टी राजभवन की आड़ में राजनीति कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक में विलंब भाजपा का साफ षडयंत्र लग रहा है।भाजपा के षड्यंत्र कारी कदम के विरोध में जनता मुखर हो रही भाजपा का प्रदेश व्यापी विरोध स्वफूर्त हो कर जनता खुद कर रही है भाजपा के खिलाफ पुतला दहन ,पोस्टर लगा रैलियां निकाल कर पोस्ट कार्ड भेज कर लोग विरोध कर रहे हैं।


Reservation  उन्होने कहा कि विधानसभा में पारित होने के बाद विधेयक राजभवन हस्ताक्षर होने गया है। वहां क्यो रूका है? किसके कहने पर रुका है? यह स्पष्ट हो चुका है कि यह सब किया धरा भाजपा का है। लोगों के अधिकारों पर राजनीति होरही है कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। जनाधिकार रैली में जनता को हकीकत बतायेंगे।

Reservation  भाजपा को बेनकाब करेंगे।उन्होने कहा कि सरकार ने सभी संवैधानिक पहलुओं की पड़ताल करके उसका तथ्यात्मक निराकरण करके आरक्षण संशोधन विधेयक बनाया है। जिसे विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस पर राज्यपाल को अविलंब हस्ताक्षर करना चाहिये।


इस बीच राजधानी में कई जगह पोस्टर और होल्डिंग लग गई है जिसमें लिखा हैं कि..राजभवन का संचालन अस्थाई रूप से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थानान्तरित हो गया है,कृपया सीधे वहीं सम्पर्क करें..। यह पोस्टर और होल्डिंग किसने लगवाया है,इसमें उल्लेख नही हैं। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा का प्रदेश कार्यालय हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 03 जनवरी को आहूत जन अधिकार महारैली में प्रदेश भर से सर्वसमाज के एक लाख से अधिक लोग आयेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU