Republic Day In CG : राज्य में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी! पहली बार परेड में शामिल होंगे ट्रांसजेंडर पुलिस…

Republic Day In CG : राज्य में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी! पहली बार परेड में शामिल होंगे ट्रांसजेंडर पुलिस...

Republic Day In CG : राज्य में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी! पहली बार परेड में शामिल होंगे ट्रांसजेंडर पुलिस…

 

Republic Day In CG : रायपुर। देशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी सरकारी कार्यालयों को रोशनी और फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से चारों तरफ पुलिस के अधिक अधिकारी तैनात हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर एक बड़ी खबर आई। प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा जब बस्तर विशेष बल पुलिस के दो ट्रांसजेंडर कांस्टेबल पहली बार परेड में शामिल होंगे.

Republic day 2023 : गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल के लिए छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अधिकारियों व जवानों का चयन

Republic Day In CG : आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गुरुवार को जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा. छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2021 में 13 ट्रांसजेंडर लोगों को कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया है। इनमें से 9 पुलिसकर्मियों को माओवाद प्रभावित बस्तर में तैनाती के लिए यूनिट में लगाया गया है।

यह महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस महानिरीक्षक ने साझा की

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में बस्तर के पुरुष, महिला और तृतीय लिंग दस्ते भाग लेंगे. राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है जब थर्ड जेंडर के पुलिस अधिकारी परेड में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बघेल मुख्य अतिथि के रूप में परेड में शामिल होंगे। यह तीसरे लिंग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और यह निश्चित रूप से उनका मनोबल बढ़ाएगा।

https://www.jandhara24.com/news/139439/india-made-this-nation-its-strategic-partner/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU