Rashifal Today 5 December : कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों से भरा…जानिए अन्य राशियों का हाल

Rashifal Today 5 December : कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों से भरा...जानिए अन्य राशियों का हाल

Rashifal Today 5 December : कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों से भरा…जानिए अन्य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी लोकप्रियता भी बनी रहेगी। आपको पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और अपनी दिनचर्या को बनाए रखेंगे। कुछ कामों में आपको अनुशासन पर पूरा जोर देना होगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया है तो उसमें आपको अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है, लेकिन आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके काम नहीं आएगा। समस्या बन सकता है। आप नया घर, दुकान जमीन आदि खरीद सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके ख़र्चों में वृद्धि लेकर आएगा। अगर आप बजट बनाकर आगे बढ़ते हैं तो आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को काफी हद तक कम कर पाएंगे। अगर आपको किसी से पैसा उधार लेना है तो लेने से बचें, नहीं तो चुकाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लेन-देन के मामले में आपको सावधान रहना होगा। नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। आज आप किसी काम में अच्छा निवेश कर सकते हैं। यदि रिश्ते में कोई दरार चल रही थी तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज पढ़ाई और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कुछ अच्छी उपलब्धियां प्राप्त होंगी। आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आपको घरेलू मामलों को समझदारी से संभालना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें। पैसों की समस्या को लेकर आप अपने पिता से बात कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं को गति देंगे। यदि आपका कोई रुका हुआ काम है तो आज उसमें तेजी आएगी, तभी वह पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कोई भी जोखिम भरा काम करने से आपको बचना होगा। यदि आप अपने घर के किसी निर्माण की योजना बना रहे थे तो उसकी शुरुआत कर सकते हैं। काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समस्या बनी रहेगी। उन्हें कुछ दिन और परेशान रहना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को रुतबा बढ़ने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी से मदद मांगेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थी वर्ग अपने आलस्य के कारण पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे जिसके लिए बाद में उन्हें परेशानी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ योजनाओं पर फोकस बनाए रखना चाहिए, तभी वे आगे बढ़ पाएंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज किसी जरूरी काम से जाते समय अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें, तभी वह आसानी से पूरा होगा। मनोरंजन के कुछ कार्यक्रमों में आप पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे। व्यापार करने वाले लोग अपने व्यवसाय में चल रही कमियों से परेशान रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रही अनबन आज खत्म होगी।

कन्या दैनिक राशिफल
पैसों से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए अचानक लाभदायी रहेगा। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी और यदि कोई जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है तो उसे समय रहते पूरा कर लें। परिजनों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने खान-पान में बदलाव करना होगा, नहीं तो आपको पेट की समस्या बनी रहेगी। सेहत में चल रही दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। निजी कार्यों में आपका पूरा सहयोग बना रहेगा और आपको कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Dhamtari news today अपहृता को चंद घंटे में बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला फलदायी रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने पार्टनर की बातें सुनकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर के साथ एडजस्ट करने में थोड़ी दिक्कत होगी। आपसी सहयोग की भावना आज रहेगी। यदि आप निजी मामलों में कुछ उलझाव का सामना कर रहे थे तो उसके लिए आप अनुभवी लोगों से बात कर सकते हैं। आपको स्थिरता की भावना पर पूरा जोर देना होगा। आज आपको विभिन्न कार्यों में निरंतर प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था तो आज उन्हें उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी से पैसा उधार लेने से आपको बचना होगा। आपको अपनी पिछली किसी गलती से सबक सीखना होगा। आपका कोई दोस्त लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे दूर करने पड़ेंगे और अगर हाथ, पैर या पेट में दर्द जैसी कोई समस्या हो रही है तो उसे नज़रअंदाज़ न करें। चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। आप अपने शत्रुओं पर भी आसानी से विजय पाने में सफल रहेंगे।

धनुराशी के दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। इसमें इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा और अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। आपके अच्छे बर्ताव से आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ती नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत करने का मौका मिलेगा और कुछ नया सीखने में भी पूरा जोर लगाएंगे। मन की इच्छा पूरी करने के लिए परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई तोहफा ला सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार लाएगा। किसी मित्र से कोई महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं और परिवार में अपने सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। बड़ों की बातों का सम्मान करें, अगर रिश्तों में कुछ दरार थी तो उसमें सुधार होगा। आज समय पर कोई काम न होने से तनाव रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज अधिकारियों से कुछ भी सिफारिश कर सकते हैं। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपकी यह इच्छा पूरी नहीं होगी और पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी विवाद पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल
सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपको अपने करीबियों से किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने जरूरी काम समय से पूरे करने होंगे, नहीं तो वे आपके लिए मुश्किलें ला सकते हैं और व्यापार करने वाले जातकों के लाभ का प्रतिशत भी अधिक रहेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा भी आज आप पूरा करेंगे और

मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको व्यवसाय में जोखिम लेने से बचना होगा और आपका कोई काम पूरा होने से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आप किसी की बातों में आकर भ्रम और बहकावे में ना आएं। आपको यदि कोई परिजन सलाह दे, तो उसकी पहले पूरी जांच पड़ताल करें। विनम्रता से आप घर के मामलों को निपटाएं। आप अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलने से आप आपका कोई कानूनी मामला भी सुलझ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU