Rashifal Today 19 November : मिथुन, कर्क और मकर राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी, कुंभ और मीन राशि के जातक रहें सतर्क

Rashifal Today 19 November : मिथुन, कर्क और मकर राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी, कुंभ और मीन राशि के जातक रहें सतर्क

Rashifal Today 19 November : मिथुन, कर्क और मकर राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी, कुंभ और मीन राशि के जातक रहें सतर्क

मेष दैनिक राशिफल
आज आपको कोई भी फैसला सोच समझकर लेना होगा। निजी मामलों में आज आप अच्छा करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज भावनात्मक मामलों में आप सकारात्मकता बनाए रखें तो आपके लिए बेहतर होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने पार्टनर की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को परीक्षा में विजय प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्हें आज कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। आज आप अपने घर और परिवार में सुख-सुविधा की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

Also read : Rashifal Today 19 November : मिथुन, कर्क और मकर राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी, कुंभ और मीन राशि के जातक रहें सतर्क

वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी की कही या सुनी हुई बात पर भरोसा करने से बचने का है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और आपको दिए गए सुझावों पर अमल भी करेंगे। आपको विनम्रता और विवेक से काम लेना होगा। किसी बात पर गुस्सा भी आए तो आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी वाणी की कोमलता आज आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलने से आज कई समस्याओं का समाधान होगा। आज कोई जरूरी जानकारी मिलने पर आपको तुरंत किसी से शेयर करने की जरूरत नहीं है।

Also read  :Dhamtari News नगरी क्षेत्र में स्थित विद्युत उपकेन्द्र में किया गया क्षमतावर्धन

मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है, जिसे आपको अपनी चतुर बुद्धि से पहचानना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप लोगों से मेल-मिलाप करने में सफल रहेंगे। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा और आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आलस्य को दूर भगाते हुए आपको आगे बढ़ना होगा। कोई प्रॉपर्टी लेने की आपकी इच्छा आज पूरी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा करने के बारे में आपको बहुत सोच समझकर चलना होगा। यदि आपने अपने जीवनसाथी के लिए कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार किया है तो बेहतर होगा कि अभी कुछ समय प्रतीक्षा कर लें। आज घर में मेहमान के आने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। लोक कल्याण की भावना बनी रहेगी। यदि आप यात्रा पर जाते हैं तो उसमें अपने कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें, अन्यथा उनके खो जाने या चोरी होने का खतरा है। कारोबार में तेजी आने से आप आसानी से अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। आज आप अपने कर्मकांड पर पूरा जोर देंगे

सिंह दैनिक राशिफल
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दूर-दूर तक आपकी कीर्ति फैलने से आपको प्रसन्नता होगी। नवविवाहितों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप एक अलग नज़रिया बनाए रखेंगे और अपनी लंबित योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आप भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी भी काम को करने में आप बेझिझक आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपनी पिछली गलती से सबक सीखना होगा। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज है तो आप उसे काफी हद तक चुकाने में सफल रहेंगे।

कन्या दैनिक कुंडली
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। धर्म के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य जल्दबाजी में पूरा करना होगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच समझकर लें तो आपके लिए बेहतर होगा। कुछ खर्चों से आप परेशान रहेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपको अपनी पिछली किसी गलती से सबक सीखना होगा। किसी भी निवेश में उसके बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें तो बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को नाम और शोहरत कमाने का मौका मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। छोटे व्यापारी मनचाहा लाभ मिलने से प्रसन्न नहीं रहेंगे, लेकिन आज बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ नई उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे। प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी आप पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि कोई भी काम अपने अधिकारियों के नेतृत्व में ही करें अन्यथा आपसे कोई गलती हो सकती है। आज धन से भरपूर होने के कारण आप परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा आसानी से पूरा कर पाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार में तेजी आने से आपका करियर और चमकेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आप चुप्पी बनाए रखें तो आपके लिए बेहतर होगा। सरकार से आपको पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा, लेकिन किसी वाद-विवाद में न पड़ें तो आपके लिए बेहतर होगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आप अपनी कुछ समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

धानुराशी के दैनिक राशिफल
आज आप आध्यात्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और आपको अपने कुछ लक्ष्य दिखाई देंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए आप जी जान से मेहनत करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि कोई परीक्षा दी थी तो उसका परिणाम आज आ सकता है। धार्मिक कार्यों में शामिल होकर आप नाम और शोहरत कमा सकते हैं। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे। सेहत से जुड़ी कोई समस्या है तो आज उसमें सुधार हो सकता है। परिवार में किसी पूजा पाठ में भजन कीर्तन आदि के आयोजन से परिवार के सदस्यों का आना जाना लगा रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल
आज आपको कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा और परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ जितना हो सके उतना उठाना पड़ेगा और अनजाने में छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। किसी भी जोखिम भरे उद्यम को शुरू करने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। बड़ों की बात सुनें और उनकी बातों का सम्मान करें, तभी आप कोई अच्छा काम कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में आप समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ते हैं, तभी कुछ अच्छे सौदे आपको पूरे करने को मिलेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल
गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपके पार्टनर का प्यार और गहरा होगा और वे कहीं घूमने जा सकते हैं, लेकिन पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाकर रखें। व्यापार में आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा। कोई भी जरूरी काम कल पर न टालें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कुछ मोर्चों पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलते दिख रहे हैं। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई व्यापार किया है तो उसमें आपको अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU