Rashifal 11 April 2023 : अनुकूलता-प्रतिकूलता से मिला-जुला रहेगा आज का दिन…जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Rashifal 11 April 2023 : अनुकूलता-प्रतिकूलता से मिला-जुला रहेगा आज का दिन...जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Rashifal 11 April 2023 : अनुकूलता-प्रतिकूलता से मिला-जुला रहेगा आज का दिन…जानिए सभी 12 राशियों का हाल

 

Rashifal 11 April 2023 : मेष : उगाही एवं प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायी दिवस है। घर में शुभप्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर चिंता रहेगी।

https://jandhara24.com/news/152279/social-media-earning/

 

 

Rashifal 11 April 2023 : वृष : अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिला-जुला आज का दिन रहेगा। व्यावसायिक रूप से आप नई विचारधारा अमल में लाएंगे। आलस्य और व्यग्रता महसूस कर सकते हैं, स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा।

मिथुन : नकारात्मक विचारों को मन से दूर करने की सलाह देते हैं। खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक धन खर्च होगा। किसी कारणवश बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

Rashifal 11 April 2023 : अनुकूलता-प्रतिकूलता से मिला-जुला रहेगा आज का दिन...जानिए सभी 12 राशियों का हाल
Rashifal 11 April 2023 : अनुकूलता-प्रतिकूलता से मिला-जुला रहेगा आज का दिन…जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Bollywood latest update : बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज

कर्क : स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रों और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अचानक धन खर्च होगा। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा।

सिंह : आपके व्यापार का विस्तार होगा। उचित कार्यों पर धन खर्च होगा। विदेश स्थित कारोबारियों से लाभ होने की संभावना है। आय की वृद्धि होने से धन के मामलों में हाथ खुला रहेगा। प्रबल लाभ के योग हैं। विचारों में अनिर्णायकता रहेगी। प्रवास होगा।

कन्या : दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। कपड़े और गहने खरीद सकते हैं। कला के प्रति अभिरुचि रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। धन सम्बंधित विषयों में सरलता रहेगी।

तुला : दिन मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। व्यावहारिक जीवन में मानहानि का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक : संपत्ति सम्बंधित कार्यों एवं गृहस्थजीवन के प्रश्नों का निराकरण होगा। व्यावसायीजनों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे।

धनु : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मध्याह्न के बाद की स्थिति अनुकूल रहेगी।

मकर : आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि हो जाएगी। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। जीवन में आनंद की मात्रा बढ़ जाएगी।

Rashifal 11 April 2023 : अनुकूलता-प्रतिकूलता से मिला-जुला रहेगा आज का दिन...जानिए सभी 12 राशियों का हाल
Rashifal 11 April 2023 : अनुकूलता-प्रतिकूलता से मिला-जुला रहेगा आज का दिन…जानिए सभी 12 राशियों का हाल

कुंभ : धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है। आज कुछ अधिक ही आध्यात्मिकता आपके व्यवहार में देखने को मिलेगी। दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा के प्रति सावधान रहें। मध्याह्न के बाद आपका प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होता दिखेगा।

मीन : आज का दिन आपके लिए लाभप्रद है। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्न का निराकरण हो जाएगा। प्रवास- पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार मिलेगा। मध्याह्न के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU