Rampur Ward : रामपुर वार्ड में बने गौठान का महापौर विजय देवांगन व पार्षद गणों के हाथो किया गया लोकार्पण

Rampur Ward :

Rampur Ward रामपुर वार्ड में बने गौठान का महापौर विजय देवांगन व पार्षद गणों के हाथो किया गया लोकार्पण

Rampur Ward धमतरी/शहर के रामपुर वार्ड में निगम द्वारा बनाए गए नए सर्वसुविधायुक्त गौठान का लोकार्पण महापौर विजय देवांगन,वार्ड वासियों की उपस्थिति में हुआ।

Rampur Ward गौठान में मवेशियों को रखने के संपूर्ण वास्वथा किया गया है, शहर के मवेशियों को पर्याप्त सुरक्षा देने गौठान का पूरी तरह से फेसिंग तार से बाउंड्रीवाल बनाया गया है। गौठान के दूसरे छोर पर पौधरोपण सहित फलदार पौधों के रोपण की तैयारी की गई है।

Rampur Ward  गौठान निर्माण से शहर के मवेशियों को बेहतर जगह मिलेगी,जहां मवेशी सुरक्षित रहने के साथ-साथ चारे पानी की व्यवस्था भी सरकार करेगी। पालिका के इस पहले सर्वसुविधायुक्त गौठान में मवेशियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनाई गई है। गार्ड रूम सहित शौचालय की व्यवस्था बनाई गई है।

महापौर विजय देवांगन ने बताया कि गोधन न्याय योजना का उद्देश्य प्रदेश में गौपालन को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी सुरक्षा और पशुपालकों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाना है,छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा,गरुवा, घुरुवा,बाड़ी के माध्यम से राज्य की गोपालको आर्थिक मजबूती प्रदान करना है। प्रदेश जैविक खेती की तरफ आगे बढ़ रहा है।

पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठान का निर्माण किया गया है।यहां बड़ी मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण भी महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से शुरू किया जाएगा। गोबर प्रबंधन की दिशा में प्रयास करने वाली छत्तीसगढ़ देश की पहली सरकार है।

रामपुर वार्ड में एक एकड़ से अधिक भूमि पर बनाया गोठान

रामपुर वार्ड में 1 एकड़ से अधिक भूमि पर0अनुमानित राशि 14 लाख से अधिक की लागत से सर्वसुविधायुक्त गौठान बनाया गया है। इसमें मवेशियों के लिए शेड,पानी चारे की पर्याप्त व्यवस्था की गई है,दूसरी ओर यहां वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण के लिए भी टंकियों का निर्माण किया गया है। गौठान में पेयजल व्यवस्था के लिए बोर खनन कराया गया है।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य केंद्र कुमार पेंदरिया,राजेश पांडे,कमलेश सोनकर,पार्षद सविता तोमन कंवर,ममता शर्मा,नीलू पवार,
वार्डवासी- मनराखन सिन्हा, श्रीराम यादव,वेदराम यादव,सरजू साहू,नेहरू यादव,देवलाल साहू, अंशु यादव,सुरेश राजपूत,रामेश्वर साहू,राधाबाई यादव,उमा यादव, चंदाबाई साहू,कांति यादव, सुखिया बाई,कमलाबाई,द्रोपति रंभा,सुलोचना,अनीता,कुंती बाई, सहित वार्ड वासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU