Ramgarh Mahotsav : 2 दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ…

Ramgarh Mahotsav : 2 दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ…

( RIPOTER,, हिंगोरा सिंह )
लोकेशन ,, सरगुजा
जनधारा,, ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

Ramgarh Mahotsav : रामगढ़ सिर्फ धार्मिक नहीं,, विश्व का प्रमुख धरोहर भी है,, रामगढ़ उदयपुर सरगुजा !

TOP 10 News Today 5 Jun 2023 : ओडिशा में हादसे के 51 घंटे बाद…ट्रेनों की आवाजाही फिर शुरू, विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई, ट्रेन हादसे को कुछ और ही रंग दे रहे सोशल मीडिया यूजर्स…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे
Ramgarh Mahotsav : सरगुजा जिले के उदयपुर में 02 दिनो तक चलने वाले रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ आज प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा किया गया, इस उत्सव का आयोजन जिले में प्रत्येक वर्ष आषाढ़ महीने के शुरुवात में किया जाता है। रामगढ़ के बारे में मान्यता है कि रामगढ़ पर्वत में ही बैठकर कालिदास ने काव्य मेघदूत की रचना की थी।

कहते हैं जब कालिदास पत्नी विरह में मेघ पत्र लिख रहे थे, वो दिन भी आषाढ़ महीने का पहला दिन था। वहीं यहां 41 सालों से हर साल आषाढ़ महीने के पहले दिन रामगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

आयोजन में साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रमुखता दी जाती है। रामगढ़ को राम वन गमन के समय राम के रुकने का स्थान माना जाता है। साथ ही यहां बनी सीताबेंगरा गुफा को एशिया की सबसे बड़ी और पुरानी नाट्यशाला माना जाता है, यहां वर्ष भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है,

बहरहाल 02 दिनो तक चलने वाले इस उत्सव का समापन 05 जून 2023 को किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU