Ramcharit Manas प्रभु के शरण में जाने का मार्ग भी

Ramcharit Manas राजनांदगांव। शिव संगम मानस परिवार द्वारा संत शिरोमणी गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्मोत्सव पर ग्राम भोथीपार खुर्द में मानस सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम 11 सितंबर को आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के संरक्षक व शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा शामिल हुए।
Ramcharit Manas आयोजन में श्री छाबड़ा ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान को एकसूत्र में जोड़ने वाले स्व. शशिकांत अवस्थी को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद बहुत ही शानदार आयोजन व मानस परिवार का अथक परिश्रम को जाता है, जिस तरह से ब्लाक के सभी मानस मंडलियों ने लगन से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया है। वह विशेष रूप से धन्यवाद के पात्र हैं।
Ramcharit Manas मैं उन सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। श्री छाबड़ा ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास महाराज कहते थे कि मनुष्य के जीवन कई अनुसुलझे पहलूओं को सुलझाने के लिए श्रीराम चरित मानस का सहारा लेना चाहिए, क्योंकि इसमें संपूर्ण जीवन का रहस्य घुला हुआ है। क्योंकि हमारे जीवन की ऐसी कोई समस्या का समाधान नहीं जो श्रीराम मानस में न हो, श्रीरामचरित मानस संपूर्ण ग्रंथ हैं एक आदर्श जीवन पर आधारित है।
Ramcharit Manas प्रभु के चरण और शरण में जाने का मार्ग रामचरित मानस जिसे हमें अनुसरण करता रहना चाहिए। श्री छाबड़ा ने कहा कि तुलसी दास जी महाराज द्वारा श्रीरामचरित मानस के माध्यम से प्रभु श्रीराम की सेवा करने का मौका मिला है। छाबड़ा ने कहा कि गुरू के बिना कुछ भी संभव नहीं है। गुरू ज्ञान से ही इंसान चंद्रमा तक जा सकता है।
तुलसी मानस प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को रामचरित मानस से जोड़ना मैं एक बात इस मानस मंच के माध्यम से जरूर कहना चाहूंगा कि प्रभु ने हमें मनुष्य रूप दिया है जो एक दिन जाना है तो कम से कम श्रीरामचरित मानस के माध्यम किसी को एक को भी सनातन धर्म के अमृतपान करा देते हैं तो अपना जीवन धन्य समझूंगा।
Ramcharit Manas मंडलियों ने दी शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम में अंचल के विभिन्न मानस के टीमों ने अपनी सहभागिता प्रदान किया। आयोजन में मंगलाचरण शिव संगम मानस परिवार भोथीपार खुर्द, सत्संग के गंगा मानस परिवार रेवाडीह, ओम सांई राम मानस मंडली डिलापहरी, जय शंकर मानस मंडली सहसपुर दल्ली, बालकृष्ण मानस मंडली पटेवा, संत मिलन मानस परिवार लखोली, जय बजरंग मानस परिवार हरडुवा, सरस्वती कला निकेतन मानस परिवार भेड़ीकला, स्वरधारा मानस परिवार तुलसीपुर, एकता बालिका मानस परिवार कांकेतरा की मंडलियों ने दी शानदार प्रस्तुति।
Ramcharit Manas बड़ी संख्या में मौजदू रहे अतिथिगण
Dantewada Naxalita News : 231 बटालियन ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, पार्षद मनीष साहू, समाजसेवी कुंदन चंद्राकर, चिंता हरण पटेल, नंद किशोर साव, राधे यादव तुलसी मानस प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष पोषण शुक्ला तुलसी प्रतिष्ठान के प्रांत अध्यक्ष गोपाल वर्मा, डोंगरगांव ब्लॉक से राम खेलावन दुबे, गुमान साहू, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष शांडिल्य व ग्राम सरपंच श्रीमती दिव्या हिरवानी, सादर सानिध्य प्राप्त हुआ। मंच संचालन लखन लाल साहू, विष्णु कश्यप, महादेव हिरवानी, गोपी सिन्हा, धरमु साहू, ओमकार साहू, द्वारका साहु, गणेश यादव, योगेश देवांगन, तुलेश्वर साहू, निर्मल बम, तोरन साहू, ओमप्रकाश साहू सहित समस्त ग्राम वासी भोथीपार कला उपस्थित रहे।