Rajnandgaon News ग्रामीण प्रतिभाओं को निखार रही मुख्यमंत्री बघेल की सरकार  : महेन्द्र यादव

Rajnandgaon News

Rajnandgaon News ग्रामीण प्रतिभाओं को निखार रही मुख्यमंत्री बघेल की सरकार

Rajnandgaon News राजनांदगांव। ग्राम बीजाभाठा में विगत दिनों विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री महेन्द्र यादव शामिल हुए। यहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को निखार रही है। आने वाला समय छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं का है।

Rajnandgaon News यादव ने कहा कि ऐसा अवसर पहले कभी ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नहीं मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने खिलाड़ियों को यह मौका उपलब्ध करवाया है। जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि, आज छत्तीगसढ़िया ओलंपिक के माध्यम से हर आयु वर्ग के खिलाड़ी भविष्य में बड़े परफॉरर्मर बनने का सपना देख पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, आने वाले दिनों जिला स्तरीय और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। मैं आप सभी के लिए सफलता की कामना करत हूं। आप सभी अपने अनुभव और हुनर का बेहतर इस्तेमाल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे।

जिपं सदस्य यादव ने यहां प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनका परिचय भी लिया। आयोजकों ने अतिथि के रुप में उनका स्वागत किया। आयोजन में विकासखंड के अलग-अलग ग्रामों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU