Rajnandgaon News : गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को साकार करेंगे खिलाड़ी – महापौर हेमा देशमुख

Rajnandgaon News : गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को साकार करेंगे खिलाड़ी – महापौर हेमा देशमुख

आज की जनधारा समाचार
रिपोर्टर –के एस ठाकुर राजनांदगांव
 राजनांदगांव

– उत्साह के महौल में 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

– 17 से 20 अक्टूबर 2022 तक होगा आयोजन

राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2022। महापौर हेमा देशमुख ने आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित 22वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Also read  :Latest Filmy Wrap : रिलीज हुआ ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर और ‘पुष्पा 2’ के सेट की पहली झलक सामने आई, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख ने प्रदेश भर से आये प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारा दिया है

कि खेलबो, कूदबो, जीतबो और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ इसे चरितार्थ करते हुए जहां एक ओर छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड खेल के माध्यम से हर वर्ग हर उम्र व स्थानीय खेलों का समावेश कर सभी खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं को सामने ला रहें हैं।

Also read  :https://jandhara24.com/news/120760/horrible-incident-stray-dogs-took-the-life-of-a-seven-month-old-innocent/

वहीं प्रदेश के खेलों के संवर्धन एवं विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं। सभी संभाग के प्रतिभागी खेल भावना से खेंलेगे तभी नवा छत्तीसगढ़ बनेगा। आप सभी संस्कारधानी में आये हैं,

आप खेलों के साथ ही यहां की अच्छे संस्कार अपने जीवन में अवश्य उतारें। हॉकी की इस नर्सरी को यह उपाधि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद द्वारा दी गई है

और सभी यहां के हॉकी प्रेम से भली-भांति परिचित भी हैं। इस अवसर पर महापौर ने सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों को प्रतिज्ञा दिलाकर विधिवत प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।


छत्तीसगढ़ राज्य गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री मन्ना यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार शिक्षा व खेल के क्षेत्र में क्रांति लाई गई है। जहां शिक्षा हर किसी के जीवन की सफलता की पूंजी है, वहीं खेल हमारे बौद्धिक व शारीरिक विकास में भी महत्वपूर्ण है।

बच्चे अच्छा खेले उन्हें संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता का स्वागत उदबोधन व प्रतिवेदन संगठन सचिव व जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसरपर डॉ. पदुमलाल

पुन्नालाल बख्शी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं एवं सर्वेश्वरदास नगर पालिका निगम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ के पर्व एवं संस्कृति पर आधारित मोहक नृत्य-गीत प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर जिला पंचायत संदस्य श्री अंगेश्वर देशमुख, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग नगर निगम राजनांदगांव के चेयरमेन संतोष पिल्ले, पार्षद महेश साहू, एल्डरमैन राजा गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर  खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव

 

अरूण वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव,अमित पटेल, संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी  राजेश कुमार सिंह, सहायक संचालक आदित्य खरें, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी वाईडी साहू, सहायक संचालक क्रीड़ा अधिकारी दुर्ग

श्रीमती कल्पना स्वामी, प्रभारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी, सांई सेंटर के के राजेश्वर राव एवं अन्य जनप्रतिनिधि व खेल प्रेमी जनता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी उषा चटर्जी ने आभार प्रदर्शन किया। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी  शैलेन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया किया ।

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा।

जिले में आयोजित प्रतियोगिता में 5 संभाग के 1 हजार 320 खिलाड़ी कुल 7 खेलों में शामिल होंगे। जिसमें हॉकी 17 वर्ष, बास्केटबॉल 19 वर्ष, टारगेटबॉल 19 वर्ष, शूटबॉल 19 वर्ष योंग-मु-डो 14, 17, 19 वर्ष, थ्रो बॉल 14, 17, 19 वर्ष

तथा रोप स्कीपिंग 14, 17, 19 वर्ष खेल विधाएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक संभाग से 132 बालक और 132 बालिका कुल 264 खिलाडिय़ों का दल होगा। खिलाडिय़ों के लिए 8 स्थलों पर आवास की व्यवस्था की गई है।

सभी आवासों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस विभाग द्वारा जवान तैनात किए गए हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मैदानों की सभी तैयारियां सुनिश्चित हो गई हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU