Rajnandgaon Latest news : भाजपा पदाधिकारियों की गिरफ्तारी, तानाशाही की ओर बढ़ रही सरकार विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कानून का दुरुपयोग

Rajnandgaon Latest news :

Rajnandgaon Latest news :  पेयजल और मुख्यमंत्री स्वावलंबन में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चक्का जाम करने वाले भाजपा पदाधिकारियों की गिरफ्तारी

कांग्रेस सरकार और इसके नुमाईंदे भाजपा नेताओं को जेल का डर दिखा रहे – किशुन यदु

 

Rajnandgaon Latest news :  राजनांदगांव। नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने बयान जारी कर कहा है कि, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार तानाशाही की राह पर है। उन्‍होंने कहा कि, जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन करने पर नेताओं को जेल भेज दिए जाने का डर दिखाया जा रहा है। सहमी सरकार षड़यंत्र का सहारा ले रही है। कांग्रेस सरकार और इसके नुमाईंदे अपनी असफलता स्‍वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

Rajnandgaon Latest news :  किशुन यदु ने बताया कि, बीते महिनों में हमने भ्रष्‍टाचार और शहरवासियों की समस्‍याओं को लेकर आवाज उठाई। शहर में कमला कॉलेज चौक स्थित मुख्‍यमंत्री स्‍वालंबन योजना के तहत निर्मित दुकानों के आबंटन में भ्रष्‍टाचार का विरोध और कौरिनभांठा क्षेत्रवासियों के लिए पेयजल की व्‍यवस्‍था को लेकर हमें प्रदर्शन करना पड़ा। इस मामले में राजनीतिक विद्वेष के तहत कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने मुझ सहित जिला भाजपा प्रवक्ता रविन्द्र सिंह, जिला भाजयुमो अध्‍यक्ष मोनू बहादुर सिंह, शहर भाजपा उपाध्‍यक्ष सुमित भाटिया, पार्षद गगन आईच और जिला भाजयुमो उपाध्‍यक्ष आशीष डोंगरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Rajnandgaon Latest news :  उन्‍होंने कहा कि, यही नहीं हमें जेल भेजे जाने का डर दिखाया जा रहा है। यदु ने बताया कि, इन प्रकरणों में गुरुवार, 22 दिसंबर को हम नेताओं को न्‍यायालय से जमानत मिल गई है। कांग्रेस सरकार विपक्ष को दबाने और अपने अत्‍याचार को छिपाने अब विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है और इसके लिए कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष को दिया जाने वाला राजनीतिक सम्‍मान और जनहितों के मुद्दों पर साथ कार्य करने की मंशा से दूर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार कुशासन, तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही है।

Rajnandgaon Latest news :  नेता प्रतिपक्ष यदु ने कहा कि, जनहित और अन्‍याय के मुद्दों पर विपक्ष की आवाज़ से डरी-सहमी सरकार षड़यंत्र रचने लगी है। उन्‍होंने यह भी आशंका जताई कि संभव है कि चुनावी वर्ष में भूपेश बघेल भाजपा नेताओं को बंदी बनाने का षड़यंत्र रच रहे हैं। वे अपनी असफलताओं से सहमे हुए हैं और भविष्‍य की अनिश्चितता से घिरे हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि.. हम भाजपा के सिपाही हर क्षण संघर्ष की शपथ दोहराते हैं। हमें जेल की दीवारें या तानाशाहों का अत्‍याचार डिगा नहीं सकता। विरोधी चाहे जितनी कोशिश कर लें.. हम उनके कुशासन को चुनौतियां देते रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU