aajkijandhara

Transfer ट्रांसफर के नाम पर महिला कर्मचारी को अपने पास बुलाने का ऑडियो सोशल मिडिया पर वायरल

Rajnandgaon Latest News आराध्या भक्त माता कर्मा के जीवन से राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है – भंडारी

Rajnandgaon Latest News

Rajnandgaon Latest News  ग्राम पटेवा के कर्मा जयन्ती व आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए जपं. के अध्यक्ष

Rajnandgaon Latest News राजनांदगांव । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम पटेवा में तैलिक वंश की इष्टदेवी भक्त माता कर्मा की जयंती एवं आदर्श विवाह का आयोजन 19 मार्च 2023, दिन रविवार को कर्मा मंदिर प्रांगण में किया गया है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी शामिल हुए।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आराध्य मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। इस अवसर पर ग्राम पटेवा के ग्रामीणों को कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

Rajnandgaon Latest News ग्राम पटेवा के कर्मा जयन्ती व आदर्श विवाह समारोह के कार्यक्रम इस प्रकार से रहा जिसमे सुबह 10 बजे से कलश शोभा यात्रा दोप. 12 बजे मां कर्मा की पूजा आरती दोप. 1 बजे अतिथि स्वागत, उद्बोधन दोप. 2 बजे विद्यार्थियों का सम्मान दोपहर 3 बजे आदर्श विवाह शाम 5 बजे भोजन प्रसादी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि सरोजनी बंजारे पूर्व विधायक डोंगरगढ़,  मंधीर दास साहू अध्यक्ष मंडल साहू समाज पटेवा,  डोमार दास साहू सदस्य ज.प. राजनांदगांव, श्री चंद्रशेखर साहू सह संयो न्याय प्रकोष्ठ जि. साहू संघ राज,  गोपाल प्रसाद साहू सहसचिव तहसील साहू संघ राज, श्रीमती शैलेन्द्री साहू न्याय प्रकोष्ठ जि. साहू संघ राज,  केशरी साहू संयोजिका महिला प्रको तह. साहू संघ राज, राजेश्वरी साहू पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष घुमका, अध्यक्ष राजेश साहू, सचिव केदार नाथ साहू सहित समस्त पदाधिकारी गण एवं ग्रामीण साहू समाज ग्राम पटेवा उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *