Raipur CM News : दिल्ली दौरे से वापस लौटे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिया सनसनीखेज बयान,पढ़िए पूरी खबर

Raipur CM News :

Raipur CM News : मुख्यमंत्री के बयान से गरमा गया प्रदेश का सियासी माहौल

Raipur CM News : रायपुर। दिल्ली दौरे से आज शाम वापस लौटे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सनसनीखेज बयान देकर लोगों को सकते में डाल दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तमाम भाजपाई नेता उनके संपर्क में हैं। इससे एक बार फिर प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय तक ये आवाज जरूर पहुंची होगी।

also read : Odish News : ओडिश में आठवीं कक्षा की छात्रा को दरिंदा ने जिंदा जलाया

ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि भाजपा की ओर से इस पर क्या बयान आता है? सीएम बघेल यहीं नहीं रूके उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर निशाने पर लिया।

Raipur CM News :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल को एकदम से फेल बता दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले बुजुर्गों को रेल किराए में 50 फीसदी की छूट देती थी। वह भी अब उसने खत्म कर दिया है। 1 हजार रेल गाड़ियां बंद हो चुकी हैं।

जो भी सुविधाएं रेलवे जनता को दे रही थी उसको भी बंद करती जा रही है। तो वहीं प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में भी बढोत्तरी कर दी गई है। कुल मिलाकर केंद्र सरकार की रेल पूरी तरह फेल हो चुकी है। अब इसको बेचने की तैयारी केंद्र सरकार कर रही है।

विधायक कृष्ण कुमार के बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार महज 10 ग्राम गांजा ढूंढने के लिए पूरी मुंबई घूम रही है। तो वहीं उनके वरिष्ठ नेता कहते हैं कि गांजा पीना चाहिए।

जबकि सबसे पहले तो गांजा प्रतिबंधित है। नशा करना कोई अच्छी बात नहीं है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षक नीलाम्बर सिन्हा के मामले में कहा कि विभाग में जिस प्रकार के नियम हैं। उसके हिसाब से इंक्रीमेंट दिया जाएगा। राज्य सरकार अपने जवानों के साथ हमेशा खड़ी है।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU