Raipur breaking news today : मुख्यमंत्री  बघेल ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

Raipur breaking news today :

Raipur breaking news today मुख्यमंत्री ने भवन में सुविधा विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की मंजूरी दी

Raipur breaking news today रायपुर !   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों की मांग पर भवन के सुविधा विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की मंजूरी भी दी। कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत से हुआ।

Raipur breaking news today मुख्यमंत्री ने समाज सेवा के क्षेत्र में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा रायपुर में जनहित के कार्य करने वाली पुरानी संस्था के रूप में इसकी पहचान है । यह 87 वर्ष पुरानी संस्था है। पुराने समय में रायपुर में महाराष्ट्र मंडल का एकमात्र सामाजिक भवन था, जिसका उपयोग धार्मिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक सहित अनेक आयोजनों में होता रहा है, जो अनेक लोगों के लिए अभी भी यादगार है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की भाषा, रिती रिवाज और संस्कृति का लाभ पूरे देश को मिल रहा है। महाराष्ट्रीयन समाज का सहकारिता, स्वतंत्रता आंदोलन, संगीत, गायन, खेल सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।


Raipur breaking news today रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुनील सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सांसद निधि से पांच लाख रूपये की स्वीकृति भी दी है। रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले सहित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU