Raipur Breaking : सडक़ों की बेतरतीब खुदाई एवं महिला थाना चौक में बेरिकेटिंग के अजीबोगरीब व्यवस्था आए दिन दुर्घटनाओं को दे रही निमंत्रण

Raipur Breaking :

Raipur Breaking महिला थाना चौराहा दे रहा दुर्घटनाओं को निमंत्रण

आए दिन बेरिकेट की अजीबो गरीब सेटिंग के कारण लोग हो रहे परेशान

Raipur Breaking रायपुर। राजधानी में लगातार बढ़ती आबादी के कारण शहर का शायद ही ऐसा कोई इलाका हो जहां पर जाम की स्थिति निर्मित न होती हो। सिग्नल व्यवस्था फेल होने के कारण शहर के अनेक चौक चौराहों इन दिनों सुबह से शाम तक जाम की स्थिति का शिकार हो रहे हैं। शहर का प्रमुख मार्ग कटोरा तालाब से लाखेनगर चौक के बीच सडक़ों की बेतरतीब खुदाई एवं महिला थाना चौक में बेरिकेटिंग के अजीबोगरीब व्यवस्था आए दिन दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही है।

 टाटीबंध चौराहा बना दुर्घटनाओं का सबब

Raipur Breaking  दोपहिया वाहन चालक अक्सर यहां पर चोटिल हो रहे हैं। शहर के प्रबुद्ध नागरिक शैलेंद्र मिश्रा, रोली शुक्ला, अशोक चंद्राकर एवं जया मिश्रा ने इसके लिए यातायात पुलिस एवं नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए परिवहन मंत्री मो. अकबर से तत्काल यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त करने के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

korba crime news : नशा के लिए पैसा न मिलने से नाराज कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
गौरतलब है कि शहर में इन दिनों जल मिशन के चलते पाइप को जोडऩे का कार्य भी लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है ठेकेदारों की लापरवाही के कारण शहर के मुख्य मार्गों में सडक़ें ठीक से मरम्मत नहीं करने के कारण आते जाते समय जबर्दस्त परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बिजली ऑफिस बूढ़ापारा से लेकर बूढेश्वर मंदिर तक गणेश मंदिर के साइड में खोदे गये गड्ढे चौपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन को आरपार आसानी से नहीं जा पाते जिसके कारण उक्त स्थल पर सुबह शाम लंबा जाम लगता है। वहीं टाटीबंध चौक में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। रिंग रोड की हालत इससे भी ज्यादा बदतर है। सर्विस रोड पर बड़ी ट्रकों की वजह से आवाजाही प्रभावित होती है।

वहीं ओव्हर ब्रिज के दोनों ओर विपरीत दिशा से आने वाली गाडिय़ों के कारण भी जाम की स्थिति देखी जाती है। शंकर नगर ओव्हरब्रिज एवं अवंति विहार खम्हारडीह थाना चौक मार्ग में यातायात की स्थिति बेहद चिंताजनक है। जल कार्य मिशन के लिए जिस तरीके से शहर भर में ठेकेदार सडक़ों की खुदाई कर रहे हैं उस पर आम नागरिकों में बेहद आक्रोश है।

पाइप लाइन डालने के कारण रोड का सत्यानाश करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण असमय ही दुर्घटनाग्रस्त होकर लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। सिग्नल व्यवस्था शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर नियमित रूप से एवं नये स्थलों का चयन कर होनी चाहिए उक्त विचार सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एचसी शुक्ला ने व्यक्त किये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU