Raigarh Police : फरार हत्या का आरोपी को गिरफ्तार करने में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देखिये Video

Raigarh Police :

Raigarh Police : फरार हत्या का आरोपी को गिरफ्तार करने में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देखिये Video

Raigarh Police : रायगढ़  !  घरघोड़ा  थाना क्षेत्र में 5 साल पहले हुए हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में रायगढ़ पुलिस को सफलता मिली है । मामले में आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक ने बताया कि विवाहित होने के बाद भी वह मृतिका के साथ प्रेम प्रसंग में था। आरोपी से महिला घर ले जाने और शादी करके रखने का दबाव बना रही थी। युवक ने छुटकारा पाने के उद्देश्य से महिला की हत्या कर दी।हत्या करके शव को घरघोड़ा के कसैया पुल के पास फेंक दिया था, और आरोपी दूसरे राज्य जाकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

Raigarh Police :  पुलिस ने मामले की खुलासा करते हुए बताया कि गढ़वा झारखंड से मजदूरी करने आयी महिला की हत्या के बाद शव को शिनाख्त करने पर पता चला कि.. आरोपी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला का हत्या कर फरार हो गया है। 23 अक्टूबर 2017 को घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कसैया के एक खेत में अज्ञात महिला उम्र करीब 30-35 वर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

सूचना पर तत्काल घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल पर महिला का शव पड़ा था, महिला की हत्या अज्ञात आरोपी द्वारा गला रेत कर किये जाने के निशान मौजूद थे। पुलिस ने अज्ञात महिला की शिनाख्तगी का काफी प्रयास किया। वही जांच में पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर मामले में अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध दर्ज किया गया।

Raigarh Police  कुछ महीने की खोजबीन के बाद मृतिका की पहचान काजल महतो के रूप में हुई। मामले की महत्वपूर्ण गवाह कांतिबाई महंत बताई कि काजल उसके पति अनिल चंद्रवंशी के साथ रहती थी, छठ पूजा गांव में मनायेंगे कहकर दोनों गांव जाने के नाम से निकाले थे। पुलिस दोनों के संबंध में जानकारी जुटाई, पता चला कि दोनों झारखण्ड के रहने वाले थे और घरघोड़ा क्षेत्र में रेल्वे नवनिर्माण कार्यो में मजदूरी का काम करते थे और वही से उनके बीच मे प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था ।

Raigarh Police  पुलिस तकनीकी साक्ष्यों को जोड़ते हुए संदेही उसके प्रेमी अनिल का पता लगाया, जिसके हैदराबाद में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम हैदराबाद रवाना हुई । जहां कुछ दिन कैम्प कर आरोपी पतासाजी कर आरोपी अनिल चंद्रवंशी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया ।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU