World No Tobacco Day : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

World No Tobacco Day :

उमेश डहरिया

 

World No Tobacco Day : मेडिटेशन से दूर होता है एडिक्शन: डॉ केशरी

 

 

World No Tobacco Day : कोरबा ..प्रजापिता ब्रम्हा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व स‌द्भावना भवन में मेडिकल विंग के तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी, डॉ.के.सी. देबनाथ संस्था प्रभारी बी.के. रुक्मणी दीदी बी.के. बिन्दू दीदी उपस्थित थी।

कार्यक्रम के अवसर पर डॉ.एस.एन. केशरी ने कहा कि नशे से पैसा तो बर्बाद होता ही है स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और इसके ईलाज के लिए फिर पैसा लगाना पड़ता है और इसके अत्यधिक सेवन करने से मौत भी हो सकती है।

उन्होने कहा कि हमें लोगो को भय दिखाकर नहीं बल्कि आध्यात्मिक संस्थानो को उनकी विचारधाराओं के माध्यम से उन्हें उनकी स्वयं की सत्य पहचान देने की जरूरत है आध्यात्म से जोड़ने की जरूरत है जब वह शुद्ध होने लगेगा तो सहज ही धीरे धीरे इन आदतों को छोड़ा जा सकता है।

डॉ.के.सी. देबनाथ ने भी नशे से होने वाली दुष्परिणामों के बारे में बताया और कहा कि इस संस्था में सिखाया जाने वाला मेडिटेशन से आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है जिससे हमारा मन पवित्र और शुद्ध होने लगता हैं। अगर हम राजयोग अर्थात् मेडिटेशन को अपने दैनिक जीवन में धारण करते है तो आत्मा और शरीर दोनो स्वस्थय हो जाता है।

 

बी.के. रुक्मणी सहित बिंदू दीदी ने भी अपने विचार रखें। संस्था से जुड़े संतोष भाई ने अपने अनुभव में बताया कि वह भी लगभग 10 वर्षों से नशें का आदी था परेशान होने के बावजुद उसे राह नहीं मिल रहा था। एक दिन जब वह ब्रम्हाकुमारी संस्थान के संपर्क में आया और तब उसे आत्म ज्ञान का परिचय हुआ और राजयोग का अभ्यास किया। आज वह अपने आध्यात्म जीवन से संपन्न और संतुष्ट है।

 

Bilaspur Airport : बिलासपुर एयरपोर्ट: टेक ऑफ के लिए चुनौतीपूर्ण है छोटे रनवे

कार्यक्रम के अंत में तंबाकू एक धीमा जहर विषय पर बहुत सुंदर नाटक कलाकारो द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें आध्यात्मिकता के बल पर समाजिक परिवर्तन को दर्शाया गया। इस अवसर पर समाजसेविका रश्मि शर्मा, लवलीन गाँधी, एस.मुर्ति व संस्था से जुड़े भाई बहनों की उपस्थित रही !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU