Prime Minister Narendra Modi पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Prime Minister Narendra Modi अंबिकापुर। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष है,, शहर के घड़ी चौक में आज एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया,, साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है,, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर घड़ी चौक पहुंचे और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका,,,
Prime Minister Narendra Modi पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी देश की आवाज उठाते हैं लेकिन बदले की भावना के चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और फिर उनकी लोकसभा से सदस्यता खत्म कर दी गई,, बीजेपी के खिलाफ कोई बोलता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ गलत तरीके से कार्यवाही करा दी जाती है,,
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आज लोकतंत्र खतरे में है यही वजह है कि देश में तानाशाही का शासन चल रहा है,, राहुल गांधी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं मगर उनके साथ बदले की भावना से काम किया जा रहा है,,, कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब कोर्ट ने उनको एक महीने की जमानत दे दी थी उसके बावजूद भी लोकसभा से उनकी सदस्य खत्म कर दी गई,,, देश के कांग्रेस कार्यकर्ता इस अन्याय को सहन नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन करेंगे।
बाईट01सतीश बारी,, यूथ कांग्रेस
बाईट02शुभम जायसवाल,, NSUI