“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ तेज़, अनेक राज्यों के नेता शामिल होंगे”

New Delhi Breaking :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ तेज़ हैं, जो कल होने वाला है। इस समारोह में भाजपा के बड़े संख्या में नेता शामिल होंगे, जिसमें अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, और तमाम कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, विजय शर्मा सहित अन्य मंत्रीगण भी इस समारोह में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ से जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों को भी आमंत्रण दिया गया है।इस समारोह के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं की दिल्ली रवानगी आज और कल होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU