(Prayagraj) मौनी अमावस्या पर रोडवेज की ओर से प्रयागराज में चलेंगी 2800 बसें

(Prayagraj)

(Prayagraj) मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में चलेंगी 2800 बसें

(Prayagraj) प्रयागराज !  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर 21 जनवरी को रोडवेज की ओर से 2800 बसें चलाई जाएंगी।

(Prayagraj) सूत्रों के अनुसार ये बसें वाराणसी, लखनऊ, मिर्जापुर, कानपुर समेत विभिन्न स्थानों से 100 विशेष मार्गों पर चलाई जाएंगी। उस दिन 200 बसें रिजर्व में रहेंगी।

स्नानार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 10 क्षेत्रीय कार्योंलयों के अफसरों की मौजूूदगी में बसों के संचालन की योजना बनायी गई है।

सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर, झूंसी, लैप्रोसी मिशन समेत चार स्थानों पर अस्थाई बस अड्डे बनाए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर इन स्थानों से बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही स्थाई बस अड्डों से भी बसों का संचालन जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU