Prayagraj Mahakumbh 2025 : 25वें दिन 48.70 लाख ने लिया आस्था का डुबकी, श्रद्धालुओं का लगा तांता…

Prayagraj Maha Kumbh :
Prayagraj Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के 25वें दिन संगम पर श्रद्धालुओं का आस्था में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। आज सुबह 10 बजे तक 48.70 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। कुल मिलाकर, महाकुंभ की शुरुआत से अब तक 38.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, जो इस धार्मिक महापर्व की भव्यता और आस्था का प्रतीक है।

कुल मिलाकर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास पर हैं। इस दौरान कई प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों ने भी संगम में स्नान किया है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कवि कुमार विश्वास, और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक समेत 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हैं।

आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मणिपुर के मुख्यमंत्री त्रिवेणी भी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। महाकुंभ का यह पर्व पूरे देश और दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बन चुका है, जो आस्था, भक्ति और एकता का प्रतीक है।

Related News

Related News