Pradhan Mantri Awas Yojana : प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा

Pradhan Mantri Awas Yojana :

Pradhan Mantri Awas Yojana 2011 के बाद अब तक जन गणना न होना केंद्र सरकार की नाकामी –पूर्णिमा गजानंद रजक

 

केंद्र सरकार अपने केंद्रांश देने में कोताही बरत रही है – सरिता कंवर

प्रधान मंत्री आवास के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है भाजपा – ज्योति वाल्मीकि

जरूरत मंद को आवास योजना का लाभ दिलाने वचन बद्ध है कांग्रेसी पार्षद – राही नारायण यादव

Pradhan Mantri Awas Yojana धमतरी/नगर निगम के कांग्रेस प्रवक्ता दल के पार्षद सोमेश मेश्राम ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में राज्य शासन पर झूठा आरोप लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना पर भ्रम फैला रही है गरीबों के आशियाने के सपने चकना चूर करने वाले,गरीबों के हितैषी बनने का पाखंड कर रहे है भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इस दिशा में सतत प्रयास कर रही है कि प्रत्येक जन कल्याणकारी योजना का लाभ चाहे वो केंद्र का हो,या राज्य का हो छत्तीसगढ़ के हर वर्गो को मिले।

पार्षद सरिता कंवर ने कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना में केंद्राश और राज्यांश क्रमश: 60% व 40% है इसलिए इस योजना के लिए केंद्र सरकार अपने अंश देने में कोताही बरतती है।

पार्षद राही नारायण यादव ने बताया कि नगर निगम धमतरी में 2016–2019 में प्रधान मंत्री आवास योजना में 2179 मकान स्वीकृत हुए वही हमारे कांग्रेस के बैठने के बाद नगर निगम धमतरी में 2020–2022 में स्वीकृत मकानों की संख्या 2526 है और वर्तमान 2023 में 1130 मकान प्रधान मंत्री आवास में स्वीकृति मिली है ।ये आंकड़े बताते की कांग्रेस प्रधान मंत्री योजना के प्रति कितनी गंभीर है।

Pradhan Mantri Awas Yojana पार्षद पूर्णिमा गजानंद रजक ने कहा कि आम जन गणना करना केंद्र सरकार का दायित्व है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए आंकड़े छुपा रही है यही कारण है कि 2011 के बाद 2021 में जनगणना होना था लेकिन आज तक इसकी पहल नहीं हो पाई पिछले 7 वर्षों में देश के भीतर असमानता बढ़ी है भुखमरी बड़ी है महंगाई भी बड़ी है जो पात्र हितग्राही है जिनका सर्वे लिस्ट में नाम आना था वह लाभ से वंचित हो रहा है ऐसे में सर्वे के निर्णय का स्वागत होना चाहिए।

Pradhan Mantri Awas Yojana पार्षद ज्योति वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा 15 साल सत्ता के नशे में चूर रही आज जब छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार विकास की गंगा बहा रही है तब लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास भाजपा के लोगों के द्वारा किया जा रहा है भूपेश बघेल ने प्रदेश में फिर से सर्वे कराकर पात्र हितग्राही को आवास देने की घोषणा की है इसके बाद भाजपाइयों के पास बात करने के लिए कोई विषय बचा ही नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU