2022 role बच्चें राष्ट्र का भविष्य बच्चों के संरक्षण की दिशा में पुलिस की भूमिका अत्याधिक महत्वपूर्ण .. अशोक जुनेजा

2022 role

रमेश गुप्ता

2022 role
2022 role पुलिस महानिदेशक द्वारा किया गया कार्यशाला

role पुलिस महानिदेशक द्वारा किया गया कार्यशाला

  role रायपुर .., role छत्तीसगढ़ पुलिस एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में राज्य के थानों में पदस्थ विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों में क्षमता निर्माण हेतु 02 दिवसीय कार्यशाला(30 जून एवं 01 जुलाई, 2022) का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा द्वारा किया गया।

role कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से 140 प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। जिन्हें बच्चों से संबंधित कानून, कानूनों में हुए संशोधन एवं बाल हितैषी थानों का सुगमतापूर्वक संचालन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जावेगा।

2022 role
पुलिस महानिदेशक

ALSO READ : 2022 Compensation मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों का आंदोलन
role उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा ने कहा कि बच्चें राष्ट्र का भविष्य हैं एवं बच्चों के संरक्षण की दिशा में पुलिस की भूमिका अत्याधिक महत्वपूर्ण है।

role बच्चों के संरक्षण एवं विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने की दिशा में पुलिस का दायित्व महत्वपूर्ण है। इसलिए आवश्यक है कि बाल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले पुलिस के साथ-साथ अन्य सभी पुलिसकर्मियों को भी इस दिशा में प्रशिक्षित किया जावे।

छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारियों एवं यूनिसेफ ने इस दिशा में एक सराहनीय पहल की है, जो लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा एवं यूनिसेफ की ओर से सी.ए.पी. विशेषज्ञ, यूनिसेफ श्याम सुधीर बंदी द्वारा तैयार की गई मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया गया।

https://jandhara24.com/news/103971/cm-bhupesh-baghel-returned-from-3-day-korea-tour-gave-this-statement-on-the-fall-of-maharashtra-government/
कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(प्रशासन),  प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(यो/प्र.),  विवेकानंद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(नक्स.ऑप.),  एस.सी. द्विवेदी, पुलिस महानिरीक्षक(अअवि), डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक(अअवि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यूनिसेफ की ओर से सी.ए.पी. विशेषज्ञ, यूनिसेफ श्याम सुधीर बंदी, चाईल्ड प्रोटेकशन स्पेशिलिस्ट, यूनिसेफ चेतना देसाई एवं चाईल्ड प्रोटेकशन अधिकारी, यूनिसेफ प्रियंका सेठी एवं कॉउसिल फॉर सिक्योर जस्टिस संस्था से सुश्री निमिषा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU