Capital news : 14 किलो से अधिक के गांजा के साथ 7 आरोपी चढ़े राजधानी पुलिस के हत्थे

Capital news :

Capital news : 14 किलो से अधिक के गांजा के साथ 7 आरोपी चढ़े राजधानी पुलिस के हत्थे

Capital news : रायपुर। राजधानी पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी व खपाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 किलो 830 ग्राम गांजा जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनोज मन्नू मलिक बेहरा 30 वर्ष के पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है।

also read : Celebration : श्री आदिगौड़ ब्राह्मण महिला शाखा का सिंझारा व झूला उत्सव

Capital news : इसी तरह सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी जीतेन्द्र सोनकर 20 वर्ष के पास से 140 ग्राम गांजा जब्त किया है। वहीं खमतराई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रजा मुराद 40 वर्ष के पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है।

Capital news : वहीं बिक्री रकम 500 रुपए जब्त किया है। इसी तरह आमानाका पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह के पास से 260 ग्राम गांजा जब्त किया है। वहीं खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी संजय बघेल 32 वर्ष के पास से 370 ग्राम गांजा जब्त किया है।

वहीं धरसींवा पुलिस ने आरोपी मदन साहू 65 वर्ष के पास से 1 किलो गांजा जब्त किया है। वहीं मंदिरहसौद पुलिस ने आरोपी लोकनाथ 39 वर्ष क पास से बाइक व 10 किलो गांजा जब्त किया है।

इसी तरह विधानसभा पुलिस ने आरोपी शेख जाहिद 38 वर्ष के पास से 950 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब लाखों रुपए के आसपास बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी रोहित सोनी 25 वर्ष के पास से प्रतिबंधित नशीला टेबलेट 1000 नग जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 3950 रुपए के आसपास बताई जा रही है।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU