PM Modi प्रधानमंत्री मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
PM Modi जगदलपुर . भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर जगदलपुर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में वृक्षारोपण किया गया।
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के माध्यम से अनेकों कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक अनेक कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसी कार्यक्रम के तहत शनिवार को शक्ति केंद्र स्थित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के बूथ में वृक्षारोपण किया गया।
PM Modi बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव ने कहा पेड़ पौधे जीवन का आधार है।हर मनुष्य को अपने जीवन में वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर बस्तर जिले के सभी बूथों पर हर कार्यकर्ताओं को वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए।
PM Modi नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा पौधे का संरक्षण संवर्धन हर भाजपा कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर शक्ति केंद्र में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।

PM Modi इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विद्या शरण तिवारी, महामंत्री रामाश्रय सिंह, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, योगेंद्र पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र बाजपेई, संग्राम सिंह राणा,राकेश तिवारी,अभय दीक्षित,शशि नाथ पाठक, प्रकाश झा,सूर्य भूषण सिंह,अमर झा,प्रेम यादव रोशन झा,योगेश ठाकुर,लक्ष्मण झा, रिंकू शर्मा,संजय चंद्राकर, अतुल कौशल, शिरीष मिश्रा, सुरेश कश्यप प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगारे सुरेश मिश्रा,इंद्र कुमार झा,देवेश चांडक,श्याम बिहारी,मालवीय, कुणाल,बॉबी, जशप्रीत,प्रेम एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।