Bhanupratappur News Updates : दुबे परिवार की अनोखी पहल, बेटे की याद में किया पौधरोपण

Bhanupratappur News Updates :

Bhanupratappur News Updates : बेटे की जन्मदिन पर पौधा रोपण

Bhanupratappur News Updates : भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजकुमार दुबे ने अपने बेटे चिंटू मलय दुबे की जन्मदिन पर स्मृति में पौधारोपण किया हैं।

also read : Korea latest update : वर्मी खाद विक्रय से टर्नओवर कमाया 93 लाख

चिंटू का निधन अक्टूबर माह में वर्ष 2019 में हो गया। शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर उनकी याद में दुबे ने भानुप्रतापपुर के सम्मानीय नागरिकों के साथ उनकी स्मृति में भानुप्रतापपुर में स्थित ठाकुर हरिशंकर संस्कार वैली स्कूल परिसर में पारिजात वृक्ष,और अन्य पेड़ लगाया।

इस अवसर पर राजकुमार ने कहा की अपने बेटे की जन्मदिन पर याद में यह पौधा रोपण किया गया। उन्होंने कहा अगर हम कोई पेड़ लगाते हैं तो वह हमें आजीवन उनकी याद दिलाता रहेगा।

उन्होंने कहा इससे बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती की उनके नाम पर लगाया गया वृक्ष हरा-भरा रहे और शीतल छाया दे। हर मानव पर प्रकृति का ऋण होता है जो न केवल जीते जी अपितु मरने के बाद भी रहता है।

अगर हम उनकी स्मृति में उनके नाम से कोई पौधा लगाते हैं तो यह ब्रह्मभोज से भी बड़ा पुण्य का कार्य हैं। पेड़-पौधों का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है।

इसलिए मनुष्य को अपने बुजुर्गों और प्रियजनों की याद में कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। उन्‍होंने बताया कि वो हर साल अपने बेटे की याद में एक पौधा लगाएंगे।

दुबे जी ने अपने बेटे की याद ताजा कर दी

वरिष्ठ नागरिक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा समाजसेवी  राजकुमार दुबे ने अपने बेटे की याद ताजा कर दी,जो उसने खो दिया है। उन्होंने अपने बेटे की यादों को अमर करने के लिए हरित अभियान शुरू किया है, ये पेड़ जैसे जैसे बड़े होंगे इससे न सिर्फ पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि उनका छांव के रूप में दूसरों को भी लाभ मिलेगा।

पूरे समाज के लिए ये एक संदेश है

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील पाढ़ी ने कहा कि पूरे समाज के लिए ये एक संदेश है. जिससे वो अपनों की यादों को इन पेड़ों के जरिए सहेज कर रख सकते हैं.

इसके साथ ही पर्यावरण को भी इस तरह संरक्षित कर सकते हैं. बताते चलें कि  दुबे परिवार की इस अनोखी पहल की चर्चा पूरे इलाके में है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बीरेंद्र ठाकुर, स्कूल डायरेक्टर रितेश संचेती, नरोत्तम सिंह चौहान, अरविंद जैन, ईश्वर साहू, विजय धामेचा, नरेंद्र ठाकुर, प्राचार्य एच के दास, पवन शांडिल्य, संदीप सिंह, पुष्पा साहू, अम्बे सिंह, अंबा दुबे, पत्रकार संघ से डाकवर मिश्रा, कस्तूरचंद जैन, राजकुमार दुबे, सुमंत सिन्हा, अजय साहू, संजय सोनी, राजेश रंगारी, यशवंत चक्रधारी, मयंक सोनी सहित स्कूल स्टाफ व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

also read : https://jandhara24.com/news/107254/baba-bhoramdev-who-sits-in-the-captivating-valley/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU