Pitru Paksh 2023 Start : पितृ पक्ष आज से शुरू, इन 5 राशियों पर होगी पितरों की विशेष कृपा……
पितृ पक्ष आज से शुरू हो चुके हैं। तिथि आज दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर 30 सितंबर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। उनकी कृपा से जीवन में आने वाली कई प्रकार की रुकावटें दूर होती हैं। व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष रुप से लाभ होगा..
मेष
मेष राशि वालों को पितृ पक्ष के दौरान आर्थिक लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके व्यापार का विस्तार होगा। घर-परिवार के लोग आपकी बात मानेंगे।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को अगले 15 दिन बड़े लाभदायी साबित हो सकते हैं। इन लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपके काम की तारीफ होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। जीवन में सुख-शांति रहेगी।
कर्क
कर्क राशि वाले जातकों को अक्टूबर के 2 सप्ताह बड़ी तरक्की दे सकते हैं। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इनकम बढ़ सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि वालों को अक्टूबर का महीना अप्रत्याशित धन दे सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय शुभ है। आपको मनचाही पद, पैसा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय बड़ी राहत लेकर आ रहा है। आपकी पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। कहीं से पैसा मिल सकता है। आपके काम की तारीफ होगी।