Rice धान की किस्मों में आई तेजी, शिखर पर विष्णु भोग

Rice

राजकुमार मल

Rice सरसों 6200 और अलसी 6500 रुपए, चावल में निर्यात की मांग ने बढ़ाई कीमत धान की

Rice भाटापारा- तेजी की रफ्तार ऐसी ही बनी रही तो सरसों 7000 रुपए क्विंटल से आगे जा सकता है। पीछे-पीछे अलसी भी चल रही है। Rice जिसमें भाव 6500 रुपए बोला जा रहा है। इधर दलहन में चना शीर्ष पर चल रहा है। धान की किस्मों में आई तेजी के बाद विष्णु भोग 3600 से 3950 रुपए की कीमत के साथ शिखर पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं।

Rice मानसून का मिजाज और निर्यात ऑर्डर के बीच धान, दलहन और तिलहन में तेजी का आना चालू हो चुका है। गेहूं के सिवाय लगभग सभी कृषि उपज तेजी ले रही है, इसे देखकर किसान भले ही खुश हो रहें हैं लेकिन खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां हैरत में आने लगीं हैं। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच, जिस मात्रा में खाद्य सामग्री निर्यात की जा रही है, उसे देखते हुए संभावना व्यक्त की जा रही है कि नई फसल के आने तक तेजी का यह क्रम बना रहेगा।

अरहर में उबाल

Rice दलहन में त्यौहार की मांग निकलने लगी है। तेजी में इस समय अरहर 6000 से 6500 रुपए क्विंटल की कीमत के साथ पहले नंबर पर है, तो चना दूसरे क्रम पर आ चुका है। इसमें खरीदी 4500 से 4900 रुपए क्विंटल पर हो रही हैं। मूंग में सौदा 6000 रुपए पर हो रहा है। बटरी 3600 रुपए और तीवरा 3200 रुपए क्विंटल की ऊंचाई पर पहुंचा हुआ है। मंडी सूत्रों का कहना है कि दलहन में चल रही तेजी दीपावली तक बनी रहने की संभावना है।

सरसों को मांग का साथ

तिलहन में भी तेजी का दौर चल रहा है। तेल बाजार में कीमतों पर काफी हद तक नियंत्रण रखने वाली इस उपज के तेवर बता रहे हैं कि कीमत भले ही इस समय 6000 से 6200 रुपए क्विंटल पर बनी हुई है लेकिन आने वाले दिनों में यह 7000 रुपए को पार करता हुआ नजर आएगा। इधर वार्निश- पेंट यूनिटों की मांग निकल चुकी है लिहाजा अलसी 6000 से 6500 रुपए क्विंटल पर पहुंच चुका है।

पोहा की मांग से महामाया गर्म

also read : legend 73 साल के हुए लीजेंड सुनील गावस्कर

खरीफ सीजन की शुरूआत के बाद धान में महामाया की कीमत भी बढ़त लिए हुए हैं। पोहा की मांग से यूनिटों में महामाया धान की खरीदी निकल रही है। इससे 1900 से 1950 रुपए क्विंटल पर लिवाली चल रही है। सरना में भाव 1600 से 1700 रुपए क्विंटल पर बताया जा रहा है तो, बारीक धान में एचएमटी 2200 से 2300 रुपए, सियाराम 2400 से 2600 रुपए और विष्णु भोग में ए ग्रेड क्वालिटी की उपज 3600 से 3950 और बी ग्रेड की उपज 3200 से 3400 रुपए क्विंटल पर खरीदी जा रही है।

also read : https://jandhara24.com/news/105724/bilaspur-child-killing-kalyugi-father-put-four-year-old-innocent-child-to-death/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU