Pandit Sunderlal Sharma University : पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय का षष्ठम दीक्षांत समारोह छह जुलाई को

Pandit Sunderlal Sharma University :

Pandit Sunderlal Sharma University :  पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय का षष्ठम दीक्षांत समारोह छह जुलाई को

Pandit Sunderlal Sharma University :  बिलासपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय में छह जुलाई को षष्ठम दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन करेंगे। वहीं दीक्षांत समारोह के वक्ता नागपुर के सुरेश जोशी होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

इसके साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कुलपति प्रो. बंश गोपाल सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

समारोह में सत्र जनवरी-दिसंबर 2020, सत्र जुलाई-जून 2021, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2021, सत्र जुलाई जून 2022, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2022, सत्र जुलाई- जून 2023 के विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 98 विद्यार्थियों को 159 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें 13 दानदाताओं द्वारा प्रदत्त स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल है।

विद्यार्थी डेमेश्वरी भारद्वाज को वर्ष 2021 के लिए चार गोल्ड मेडल तथा इनमें 15 विद्यार्थियों को तीन-तीन गोल्ड मेडल, 27 विद्यार्थियों को दो-दो गोल्ड मेडल शेष को एक-एक गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही दो मानद एवं 14 पीएचडी (विद्या वाचस्पति) की उपाधि समेत 16 उपाधि भी दिये जाएंगे।

59 हजार विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्तीर्ण किए हैं परीक्षा

 

Daily Horoscope : आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा,आइये जानें आप अपनी राशिफल

विश्वविद्यालय के परीक्षा सत्र जनवरी- दिसम्बर 2020 में 2,635 विद्यार्थी सत्र जुलाई- जून 2021 में 13,226 विद्यार्थी, सत्र जनवरी-दिसम्बर 2021 में 3,290 विद्यार्थी, सत्र जुलाई- जून 2022 में 24,950 विद्यार्थी, सत्र जनवरी- दिसम्बर 2022 में 4,622 विद्यार्थी, सत्र जुलाई- जून 2023 में 10,306 विद्यार्थी कुल 59,029 विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी. पत्रोपाधि, डिप्लोमा पत्रोपाधि तथा सार्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU