Paddy purchased धान खरीदी में लापरवाही एवं किसानों की परेशानी नही होगी बर्दाश्त

Paddy purchased

Paddy purchased अवैध धान की खरीदी नहीं होनी चाहिए

Paddy purchased सक्ती ! कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बेहतर धान खरीदी की तैयारी सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Paddy purchased नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि जिले में किसी भी स्थिति में अवैध धान की खरीदी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस काम में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी केवल वास्तविक किसानों के वास्तविक धान की खरीदी कराना सुनिश्चित करें।

Paddy purchased  धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य में नवम्बर से भूपेश सरकार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत कर रही है, जिसकी तैयारियों को लेकर सक्ती जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर जुट चुका है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना लगातार धान खरीदी केंद्रो में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। वहीं, छुट्टी के दिन भी खाद्य, मार्कफेड, कृषि, सीसीबी और राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर धान खरीदी कार्य को सुनिश्चित तरीके से पूरा करने आवश्यक दिशा निर्देश लगातार दे रही है।

दरअसल, धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं, धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सख्त हिदायत भी दीए। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस काम में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसान रजिस्ट्रेशन के काम को जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश

वहीं, बैठक में कलेक्टर पन्ना ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान की बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों की समुचित साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, शेड एवं बारदाना की उपलब्धता के साथ-साथ विद्युत एवं इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों में आर्द्रता मापी यंत्र, काटा-बाट, किसानों की बैठक व्यवस्था, कैप कव्हर सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान की बिक्री के लिए किसान रजिस्ट्रेशन के काम को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में बारदानों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए जरूरी बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और धान खरीदी की लगातार मानिटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर तैयारियों को जायजा लेने और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।

धान के रखरखाव और समय पर उठाव को लेकर दिए जरूरी निर्देश

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बेहतर धान खरीदी की तैयारी सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिले के अंदर और बाहरी जगहों से धान का परिवहन न हो सके इसके लिए पर्याप्त बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही टीम का भी गठन किया गया है, जो इसकी मॉनिटरिंग करेगी। कलेक्टर पन्ना ने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई भी समस्या न हो यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही धान के रखरखाव और समय पर धान के उठाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU