OBC leaders in UP यूपी में ओबीसी नेताओं को जोड़ेगी भाजपा

OBC leaders in UP

OBC leaders in UP यूपी में ओबीसी नेताओं को जोड़ेगी भाजपा

OBC leaders in UP बिहार के घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी का फोकस उत्तर प्रदेश पर बढ़ गया है। भाजपा भी नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की ओर से होने वाली मंडल-दो की संभावित राजनीति की काट खोजने लगी है।

OBC leaders in UP तभी कहा जा रहा है कि वह अन्य पिछड़ी जातियों यानी ओबीसी नेताओं को साथ में जोडऩे काम काम शुरू करने वाली है। इसके लिए पार्टी उन सारे नेताओं से संपर्क करेगी, जो पिछले कुछ दिन में पार्टी छोड़ कर गए हैं। इसी तरह पुरानी सहयोगी पार्टियों से भी संपर्क किया जाएगा ताकि उनको गठबंधन में लाया जा सके। जानकार सूत्रों के मुताबिक जितनी पार्टी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के गठबंधन से निकल रही हैं उनको भाजपा के साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है।

OBC leaders in UP ध्यान रहे भाजपा की पुरानी सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सपा से तालमेल किया था लेकिन अब ओमप्रकाश राजभर अपनी पार्टी के साथ सपा से अलग हो गए हैं। उनकी पार्टी में टूट भी हो गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा के नेता राजभर से संपर्क कर रहे हैं ताकि लोकसभा चुनाव से पहले उनको भाजपा के साथ लाया जाए। इसी तरह महान दल के केशव देव मौर्य ने भी सपा से तालमेल तोड़ लिया है। उनसे भी भाजपा बात कर सकती है। स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी जैसे जो नेता भाजपा छोड़ कर सपा में गए, उन सबकी घर वापसी के बारे में भी बात हो रही है।

OBC leaders in UP ध्यान रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य अब भी भाजपा की ही सांसद हैं। असल में अपना दल कमेरावादी की नेता कृष्णा पटेल के नीतीश कुमार से मिलने और नीतीश के प्रति अखिलेख यादव के सद्भाव दिखाने से भाजपा को लग रहा है कि यूपी में ओबीसी का ध्रुवीकरण हो सकता है। उसे रोकने के लिए वह अभी से तैयारी में लगी है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU