festival : शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, मंडी समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को दिलाई शपथ

festival :

राजकुमार मल

festival गौठानों के माध्यम से 1.50 लाख हेक्टेयर शासकीय भूमि हुए सुरक्षित

festival भाटापारा– क्षेत्र की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग.शासन के संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रोद्योगिकी,पशुधन विकास, मछलीपालन,जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री  रविन्द्र चौबे शामिल हुए।

festival उन्होने नवनिर्वाचित कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा के अध्यक्ष सुशील शर्मा,उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू समेत अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई।

इस मौके पर कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छ.ग.पाठ्य पुस्तक के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पूर्व विधायक भाटापारा चैतराम साहू, पूर्व विधायक बलौदाबाजार जनकराम वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, सदस्य कर्मकार मण्डल सतीश अग्रवाल, विद्याभूषण शुक्ला, नगर पालिका परिषद भाटापारा अध्यक्षा सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलुजा, कलेक्टर रजत बंसल,पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

festival मंत्री चौबे ने किसानों को सौगात देते हुए मंडी परिसर में एक नवीन किसान भवन बनाने एवं जर्जर हुए शेड को नवीन शेड में बदलने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन को नवीन मंडी प्रागंण हेतु स्थल चयन हेतु निर्देशित किया गया है।

festival उन्होनें कृषि एवं किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में गिनाते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ का किसान सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।

हम जैविक कृषि की तरफ बढ़ रहे है। हमने गौठान एवं गौधन न्याय योजना के माध्यम से पैमाने में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर रहे है।

हमने लगभग 150 करोड़ की वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है। जिसमें 147 करोड़ पुनः गौठान समिति एवं महिला स्व सहायता समूह के पास वापस आया है। वर्मी कम्पोस्ट को किसान हाथों हाथ स्वीकार कर रहा है। हमने गौठान के माध्यम से 1 लाख महिला समूहो को रोजगार मुहैया करा रहे है।

इसके साथ ही हमने गौठान के माध्यम से 1.50 लाख हेक्टेयर शासकीय भूमि को सुरक्षित कर लिए है। जिससे छत्तीसगढ़ की अस्मिता दैहान संस्कृति को पुर्नजीवन मिला है।

also read : heavy rain : बस्तर में भारी बारिश से गोदावरी नदी के उफान पर

इसके साथ ही हम किसानों के अतिरिक्त उत्पादित हो रहे चांवल से हम बायो एथिनॉल बनाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है।

उक्त कार्यक्रम में पोहा एवं मुरमुरा मिल एसोसिएशन,दाल मिल एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, अभिकर्ता संघ कृषि उपज मंडी भाटापारा के विभिन्न पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र भृगु (जिला राईस मिल अध्यक्ष) के द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में आसपास ग्रामीणों सहित स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया के प्रतिनिधि गण भी उपस्थित रहे।

also read : https://jandhara24.com/news/106439/former-ipl-chairman-lalit-modi-and-sushmita-sen-got-married-by-tweeting-good-news/#

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU