अब तीसरी बार दुल्हन बनेंगी एक्ट्रेस, शादी में दो बार धोखा खा चुकी हैं चाहत खन्ना…..

नई दिल्ली: एक्ट्रेस चाहत खन्ना एक बार फिर चर्चा में है। चाहत खन्ना पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वो दो बार शादी कर चुकी हैं और दोनों बार ही उन्हें धोखा मिला था। टीवी एक्ट्रेस ने साल 2006 में भरत नरसिंघानी के साथ शादी की थी। उस समय वो महज 20 साल की थीं। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका और साल 2007 में उनका तलाक हो गया था।

 

actress chahat khanna: पहली शादी में फेल होने के बाद चाहत खन्ना ने दूसरी शादी साल 2013 में फरहान मिर्जा से रचाई। लेकिन, उनके साथ भी चाहत का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। इस रिश्ते में एक्ट्रेस ने काफी दुख झेले। तलाक के बाद उन्होंने पति की करतूतों का खुलासा किया था।

actress chahat khanna: 2018 में तलाक के बाद चाहत ने खुलासा किया था कि फरहान उनका शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करते थे। वो शक करते थे कि को-एक्टर संग उनके अफेयर हैं। चाहत ने माना था कि फरहान को छोड़ने का फैसला सही था।

actress chahat khanna: इन दिनों एक्ट्रेस को लेकर चर्चा जोरों पर है कि वो तीसरी बार शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर रोहन गंडोत्रा के साथ वो लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। रोहन, एक्ट्रेस से उम्र में चार छोटे भी हैं। ऐसे में अब खबरों में कहा जा रहा है कि चाहत तीसरी शादी रोहन के साथ जल्द ही कर सकती हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर दोनों में से किसी ने भी आॅफिशियल बयान नहीं दिया है।

actress chahat khanna: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चाहत और रोहन अपने रिश्ते को छिपाकर रखे हुए हैं। एक्ट्रेस की दोनों बेटियों के साथ रोहन की अच्छी बॉन्डिंग भी बताया जाता है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

 

 

actress chahat khanna: बताया जा रहा है कि चाहत रोहन के साथ अपने रिश्ते को आगे ले जाने को तैयार हैं। शादी को लेकर खूब खबरें हैं। ऐसे में कुछ भी कहने से पहले रोहन और चाहत के आॅफिशियल बयान का इंतजार करना होगा।

 

 

 

actress chahat khanna: इतना ही नहीं चाहत ने बताया था कि फरहान उनके साथ जबरदस्ती संबंध भी बनाते थे। उन्हें तबीयत ठीक होने और ना होने से कोई मतलब नहीं होता था। एक्ट्रेस ने बताया था कि भले ही उनकी जान ही क्यों ना चली जाए इससे फरहान को कोई फर्क नहीं पड़ता था। चाहत ने उस समय कहा था कि उन्हें ये सब उनकी बेटियों के लिए सहना पड़ता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU