You are currently viewing Nobel Peace Prize नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान
Nobel Peace Prize नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान

Nobel Peace Prize नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान

Nobel Peace Prize  बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता, रूसी और यूक्रेनी संगठन सम्मानित

Nobel Peace Prize ओस्लो। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान हो गया है। भारत से फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा इस दौड़ में शामिल थे।

Nobel Peace Prize लेकिन दोनों में से किसी को भी नोबल पुरस्कार नहीं मिला है। नॉर्वे की नोबेल कमेटी ने 2022 में शांति पुरस्कार के लिए बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बालियात्स्की का नाम चुना है। इसके साथ ही रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को यह पुरस्कार मिला है।

Nobel Peace Prize द नोबेल प्राइज की ओर से कहा गया कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अपने देश में नागरिक समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कई वर्षों तक नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने और बढ़ावा देने के लिए सत्ता की आलोचना की है। उन्होंने युद्ध अपराधों, मानवाधिकारों के हनन और सत्ता के दुरुपयोग का दस्तावेजीकरण करने के लिए एक उत्कृष्ट प्रयास किया है। इसके साथ ही वे शांति और लोकतंत्र के लिए नागरिक समाज के महत्व को प्रदर्शित करते हैं।

Leave a Reply