Newly constructed college building : नवनिर्मित कॉलेज भवन का आज करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उद्घाटन

Newly constructed college building :

Newly constructed college building : विभिन्न माँगो को लेकर भाजपा के लोग करेंगे विरोध प्रदर्शन।

Newly constructed college building : खरोरा – खरोरा में नवनिर्मित कॉलेज का भवन का आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व्दारा उद्घाटन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम मे शामिल होने मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से खरोरा पहुँचेंगे इस दौरान कॉलेज परिसर मे आम सभा का भी आयोजन किया जायेगा।

Newly constructed college building : कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही कृषि जल संसाधन एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरीया, खेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, खाद्य एवं नागरिक अपुर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल सहित कई कांग्रेसी नेताओं शामिल होंगे।

Newly constructed college building : अपने विभिन्न माँगो को लेकर भाजपा करेगी कार्यक्रम का विरोध।

ग़ौरतलब है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व्दारा खरोरा के इस नवीन नवनिर्मित महाविद्यालय का उद्घाटन के साथ ही उक्त कॉलेज का नामकरण नगर के मालगुज़ार स्व. राम प्रसाद के नाम पर किया जायेगा। इस दौरान कॉलेज परिसर मे स्व. राज प्रसाद देवांगन की मुर्ती का भी अनावरण किया जायेगा। ज्ञात हो की स्व. राम प्रसाद देवांगन नगर के मालगुज़ार थे। इनके व्दारा शिक्षा को बढवा देने के उद्देश्य से हाईस्कूल के लिए अपनी ज़मीन दान की गई थी।

Newly constructed college building : वही भाजपा पदाधिकारियों व्दारा अपने विभिन्न माँगो के साथ ही इस कार्यक्रम का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बक़ायदा पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल के भवन मे भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीयो के बीच बैठक रखकर विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैय्यार की गई है।

Newly constructed college building : वही ज़िला कलेक्टर के नाम तहसीलदार खरोरा को ज्ञापन सौपा गया। जिसमे भाजपा के लोगों व्दारा नवीन महाविद्यालय का नाम छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ खुबचंद बघेल, स्वामी विवेकानंद अथ्वा नगर के किसी शहीद के नाम करने की माँग से साथ ही इसी वर्ष 2022 मे भरत देवांगन शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय खरोरा मे स्वामी आत्मानंद इंगलिश स्कूल प्रारंभ करने।

Newly constructed college building : गुरूवार बाज़ार की ज़मीन पर बन रहे कृष्ण कुंज को किसी दुसरी ज़मीन पर बनाने। नगर पंचायत परिषद व्दारा प्रस्तावित नवीन प्रतीक्षा बस स्टैण्ड का नामकरण नगर के शहीद खिलानंद साहू के नाम पर सहमति देने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास की राशि जारी करने एवं अवैध शराब की बिक्री को रोकने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम के बहाने कांग्रेसीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहॉ की भाजपा शासनकाल में खरोरा में महाविद्यालय की घोषणा के साथ ही महाविद्यालय हेतू भवन निर्माण की मंज़ूरी दी गई थी, आज कांग्रेस शासनकाल में इसके उद्घाटन के बहाने कांग्रेसीकरण किया जा रहा हैं।

उन्होंने सांसद सुनील सोनी, पुर्व विधायक देवजी पटेल, पुर्व जनपद अध्यक्ष वेदराम मनहरे, उपाध्याय टिकेश्वर मनहरे, नपं अध्यक्ष अनिल सोनी सहित भाजपा के पार्षद आदी जनप्रतिनिधियो को कार्यक्रम में नहीं पुछने का आरोप लगाया।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

इस दौरान प्रमुखरूप से भाजपा नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश संयोजन वेदराम मनहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, नपं अध्यक्ष अनिल सोनी, ज़िला पंचायत सदस्य सोना वर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष मिथलेश साहू, महामंत्री दुलेश साहू, पार्षद तोरण ठाकुर, कपिल नशीने, पुर्णेनद्र पाध्याय, पंचराम यादव, राहुल मरकाम, केसला सरपंच विनोद देवांगन, तेजराम पाल, अभिषेक वर्मा, संतोष वर्मा, अशोक वर्मा, आत्मा वर्मा, डॉ अरूण भारतद्वाज, पुर्णेनद्र नायक, मुकेश कुमार साहू, रामरतन देवांगन, लक्ष्मण देवांगन, सुबोध सेन, मुकेश वर्मा, गजेन्द्र वर्मा आदी लोग शामिल थे।

also read : Chhattisgarh Chamber of Commerce Korea : व्यापारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स कोरिया ने बैठक में की अनेक विषयों पर गंभीर चर्चा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU