Nehru Ward Durgotsav नेहरू वार्ड दुर्गोत्सव में 52 वें वर्ष की धूम

Nehru Ward Durgotsav

राजकुमार मल
Nehru Ward Durgotsav श्री मद भागवत कथा महापुराण का रस पान

Nehru Ward Durgotsav भाटापारा। नगर के बड़े हनुमान मन्दिर स्थित दूर्गोत्सव मंडप पर 52 वें वर्ष की धूम मची हुई है,वहीं भक्ति की आराधना के इस महापर्व पर नैला जांजगीर जिले से पधारी ब्यास शिया राणी सा के मुखार वृंद से श्री मद भागवत कथा महापुराण का रस पान करने सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु भक्तगण दुर्गा पंडाल पर कथा श्रवण कर रहे है।

Nehru Ward Durgotsav शहर के सबसे बड़े दुर्गा मंडप नेहरू संजय व नयागंज वार्ड दूर्गोत्सव मंडप पर नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है।1971 से इस दुर्गा पंडाल पर माता भगवती की आराधना का पर्व बड़े ही उत्साह उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।हमेशा की तरह इस 52 वे वर्ष पर श्री मद भागवत महापुराण का आयोजन इस मंडप पर जारी है।

Nehru Ward Durgotsav छत्तीसगढ़ के नैला जांजगीर निवासी और धाम वृंदावन से वैदिक ज्योतिष में महारथ हासिल की ब्यास शिया राणी सा के द्वारा व्यासपीठ से उपस्थित देवी भक्तजनों को कथा का श्रवण कराया जा रहा है। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली इस संगीतमय कथा को श्रवण करने काफी ज्यादा तादाद में महिला पुरुष भक्तो की उपस्थिति रहती हैं।

Nehru Ward Durgotsav समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष इस दुर्गा मंडप पर 74 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया है तथा इस दुर्गा मंडप पर शाम की आरती के वक्त पहले दिन से ही सैकड़ों की संख्या में भक्तजन अपने अपने घरों से आरती सजाकर दुर्गा मंडप पर आते हैं जिसका नजारा यहां देखते ही बनता है।

Nehru Ward Durgotsav सप्तमी के दिन महाआरती का आयोजन रखा गया है वहीं माता को 56 भोग भी लगाया जाएगा।दुर्गा पंडाल पर माता की जीवंत प्रतिमा नजर आती हैं जो भक्तो को अपनी ओर खींच लाती हैं।पंचमी के दिन से अब लगातार इस मंडप पर माता के दर्शन करने श्रद्धालु भक्तो की भीड़ बढ़ते जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU